काली माता मंदिर में किए दुर्गा स्तुति के पाठ

स्थानीय जय श्री काली माता मंदिर में मां दुर्गा के नवमी पर्व पर दुर्गा स्तुति के पाठ किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 03:44 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:32 PM (IST)
काली माता मंदिर में किए दुर्गा स्तुति के पाठ
काली माता मंदिर में किए दुर्गा स्तुति के पाठ

संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय जय श्री काली माता मंदिर में मां दुर्गा के नवमी पर्व पर दुर्गा स्तुति के पाठ किए गए। सर्वप्रथम कमेटी के चेयरमैन मास्टर दर्शन लाल कांसल, प्रधान जसवंत आनंद ने माता के दरबार में पूजन कर ज्योति प्रचंड की। अनमोल योग सेवा समिति ने दुर्गा स्तुति के पाठ का उच्चारण किया। इस दौरान मंदिर में स्थापित पिडी रूप की भी पूजा की गई। पंडित रवि कुमार शर्मा ने बताया कि नव दुर्गा के नवरात्र में रोजाना अलग अलग रूपों की पूजा की जाती है, इससे दुर्गा माता अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र में भक्त व्रत रखकर भजन करते हैं। दर्जा स्तुति के पाठ घर में सुख शांति प्रदान करते हैं। इस दौरान अनमोल शर्मा ने भजनों के माध्यम से भक्ति रस बिखेरा।

chat bot
आपका साथी