दुर्गा स्तुति पाठ सहित की महामाई की आरती

मोगा भारतीय जागृति मंच द्वारा निर्मित जागृति भवन में नवरात्र के उपलक्ष में अनमोल योग सेवा समिति व मंच द्वारा चलाए जा रहे स्कूल की छात्राओं ने दुर्गा स्तुति का पाठ किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:55 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 04:55 PM (IST)
दुर्गा स्तुति पाठ सहित की महामाई की आरती
दुर्गा स्तुति पाठ सहित की महामाई की आरती

संवाद सहयोगी, मोगा

भारतीय जागृति मंच द्वारा निर्मित जागृति भवन में नवरात्र के उपलक्ष में अनमोल योग सेवा समिति व मंच द्वारा चलाए जा रहे स्कूल की छात्राओं ने दुर्गा स्तुति का पाठ किया। इसके बाद भजन गायकों ने महामाई की भेटें सुनकाकर मां भगवती की स्तुति की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने महामाई के सजाए दरबार में नतमस्तक होकर आरती की।

इस अवसर पर मंच के मुख्य संस्थापक डा. दीपक कोछड़ ने कन्या भ्रूण हत्या को पाप बताते हुए इसके खिलाफ श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। योगाचार्य अनमोल शर्मा ने कहा कि वे जहां भी कार्यक्रम रखेंगे, वहां लोगों को इस बारे में अवश्य प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर मंच के चेयरमैन वेदव्यास कांसल, कोषाध्यक्ष मनदीप कपूर, संतराम गुप्ता, मास्टर प्रेम कुमार, संजीव अरोड़ा, प्रिसिपल रजनी शर्मा, पूनम कोछड़, योग साधक डेजी सचदेवा, पूनम नारंग, किरण, कविता, निशा के अलावा सिलाई स्कूल की छात्राएं भी उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी