हर्षोल्लास के साथ किया दुर्गा स्तुति पाठ

धर्मकोट श्री संतोषी माता मंदिर व श्री काली माता मंदिर में दुर्गा स्तुति का पाठ बड़ी श्रद्धा के साथ करवाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 04:59 PM (IST)
हर्षोल्लास के साथ किया दुर्गा स्तुति पाठ
हर्षोल्लास के साथ किया दुर्गा स्तुति पाठ

संवाद सूत्र, धर्मकोट

श्री संतोषी माता मंदिर व श्री काली माता मंदिर में दुर्गा स्तुति का पाठ बड़ी श्रद्धा के साथ करवाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे। पंडित सूर्य मोहन ने बताया कि माता के प्रथम स्वरूप को शैलपुत्री, दूसरे को ब्रह्माचारिणी, तीसरे को चंद्रघंटा, चौथे को कुष्मांडा, पांचवें को स्कंदमाता, छठे को कात्यानी, सातवें को कालरात्रि, आठवें को महागौरी तथा नौवें को सिद्धिदात्री कहा जाता है। नवरात्र में माता के इन्हीं नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। उन्होंने बताया कि संतोषी माता मंदिर व काली माता मंदिर में दुर्गा स्तुति का पाठ के दौरान रोज मां दुर्गा की अर्चना करते हुए कथावाचन किया गया। साथ ही कस्बे की की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी