डीएसपी सिटी बरजिदर सिंह भुल्लर का सम्मान

युवा अग्रवाल सभा द्वारा नव नियुक्त डीएसपी सिटी बरजिदर सिंह भुल्लर को बुक्का देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 04:51 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 10:15 PM (IST)
डीएसपी सिटी बरजिदर सिंह भुल्लर का सम्मान
डीएसपी सिटी बरजिदर सिंह भुल्लर का सम्मान

संवाद सहयोगी, मोगा: युवा अग्रवाल सभा द्वारा नव नियुक्त डीएसपी सिटी बरजिदर सिंह भुल्लर को बुक्के देकर सम्मानित किया गया। सभा के अध्यक्ष गौरव गर्ग ने डीएसपी सिटी भुल्लर को बताया कि यूथ अग्रवाल सभा द्वारा वैश्विक महामारी के दौरान प्रशासन के सहयोग से समाज सेवी कार्य किए जा रहे है वह आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से समाजसेवा के कार्य कर रही सभा को प्रशासन का सहयोग मिलता रहा है। वही सभा के सदस्य भी प्रशासन को इस महामारी में हर संभव सहयोग देने में तत्पर है।

उन्होंने कहा कि सभा हर समय वालंटियर के रूप में कार्य करने के लिए तैयार है। वहीं डीएसपी सिटी ने युवा अग्रवाल सभा का इस सम्मान के लिए धन्यवाद करते हुए कहा पुलिस द्वारा उन्हें हर प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर सहसचिव पुनीत जिदल, करण कंबोज, अंकुर गोयल व विनीत सागर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी