नशे ने बनाया था चोर, पकड़े जाने पर किया पुलिस पर हमला

मोगा नशे ने दो युवकों को चोर बना दिया। वीरवार रात पुलिस ने चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा तो बचने के लिए पुलिस पर ही हमला बोल दिया। पुलिस ने बचाव के लिए रिवाल्वर से गोली चलाई जो एक आरोपित के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 11:29 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 11:29 PM (IST)
नशे ने बनाया था चोर, पकड़े जाने पर किया पुलिस पर हमला
नशे ने बनाया था चोर, पकड़े जाने पर किया पुलिस पर हमला

संवाद सहयोगी, मोगा

नशे ने दो युवकों को चोर बना दिया। वीरवार रात पुलिस ने चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा, तो बचने के लिए पुलिस पर ही हमला बोल दिया। पुलिस ने बचाव के लिए रिवाल्वर से गोली चलाई, जो एक आरोपित के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सिटी साउथ पुलिस ने अकालसर रोड पर मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी करके भाग रहे एक्टिवा सवार दो युवकों को पीसीआर कर्मचारियों द्वारा काबू करने के बाद पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस पार्टी पर तेजधार हथियार कापा से हमला करने के दौरान एएसआइ द्वारा सर्विस रिवाल्वर से स्कूटी पर भाग रहे आरोपितों पर फायर किया गया था। इसमें एक युवक घायल हो गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नशे की आदत के चलते आरोपित चोरी करने लगे थे।

थाना सिटी-1 में तैनात इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एएसआइ इकबाल सिंह तथा सिपाही रविदर सिंह मोटरसाइकिल लीमा नंबर 6 पर 22-23 फरवरी की रात्रि ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान वे आधी रात के बाद ढ़ाई बजे अकालसर रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान बांसल अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर के ताले टूटे हुए थे तथा शटर खुला हुआ था। यहां पर एक युवक मेडिकल स्टोर के अंदर चोरी करने की नीयत से घुसा हुआ था। पुलिस को देख युवक तेजी से बाहर निकला और तेजधार हथियार कापा से पुलिस पार्टी पर हमला करके अपने साथी के साथ एक्टिवा पर भागने की कोशिश की। मगर, एएसआइ इकबाल सिंह ने अपने बचाव के लिए सरकारी रिवाल्वर निकालकर उनकी स्कूटी के टायर पर गोली चलाई। इस दौरान स्कूटी पर सवार जसपिदर सिंह की टांग में यह गोली लगने से वह गिर गया। इसके बाद पुलिस पार्टी ने कार्रवाई करते हुए जसपिदर सिंह समेत साहिलजोत सिंह को काबू कर लिया और घायल जसपिदर सिंह सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

उन्होंने बताया कि जसपिदर सिंह निवासी टीचर कालोनी तथा साहिलजोत सिंह निवासी सिविल अस्पताल मोगा को गिरफ्तार करके विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

--------------

मां है नर्सिग स्कूल में टीचर

पुलिस के अनुसार दोनों युवकों ने मेडिकल स्टोर के तालों को हथोड़े व छैनी से तोड़ा था। आरोपित जसपिंदर सिंह का पिता मोगा में बाघापुराना रोड स्थित पावर ग्रिड में सिक्योरिटी गार्ड है। वहीं दूसरे आरोपित साहिलजोत की मां सिविल अस्पताल मोगा में बने एएनएम स्कूल में टीचर है।

chat bot
आपका साथी