चाचा को फंसाने के चक्कर में पी लिया स्प्रे, खुद पर हुआ मामला दर्ज

थाना समालसर पुलिस ने समालसर के कोठे संधुआं में रहने वाले व्यक्ति स्प्रे पिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 03:14 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 03:14 PM (IST)
चाचा को फंसाने के चक्कर में पी लिया स्प्रे, खुद पर हुआ मामला दर्ज
चाचा को फंसाने के चक्कर में पी लिया स्प्रे, खुद पर हुआ मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, मोगा : थाना समालसर पुलिस ने समालसर के कोठे संधुआं में रहने वाले व्यक्ति द्वारा ठेके पर ली गई 16 एकड़ जमीन वापस लेने से खफा हो स्प्रे पीकर आत्महत्या करने को लेकर उसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, थाना समालसर में तैनात प्रभारी थानेदार इकबाल सिंह ने बताया कि आरोपित सविदर सिंह उर्फ बिदर निवासी कोठे संधुआं समालसर, मलकीत सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी कोठे संधुआं समालसर का सगा भतीजा है, सविदर सिंह पिछले कई वर्षों से मलकीत सिंह की करीब 16 एकड़ जमीन ठेकेदार लेकर खेती कर रहा है, लेकिन अब मलकीत सिंह द्वारा अपनी जमीन बलदेव सिंह पुत्र गुरनाम सिंह व जगदीश सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी कोठे संधुआं को ठेके पर दे दी है, यह बात सविदर सिंह को बर्दाश्त नहीं हुई, जिसकी वजह से सविदर सिंह ने दूसरे पक्ष को फंसाने या किसी तरह की लालच करके मोटर के कमरे में स्प्रे पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की, सविदर सिंह की बिगड़ी हालत को लेकर उसे उपचार के लिए निहाल सिंह वाला के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरी जांच पड़ताल करने के उपरांत पुलिस ने आरोपित सविदर सिंह उर्फ बिंदर निवासी कोठे संधुआं समालसर के खिलाफ मामला ही दर्ज किया है। रंजिशन हुआ विवाद, तीन नामजद

संवाद सहयोगी, मोगा : थाना सिटी वन पुलिस ने गांव दुनेके में 6 जून को रंजिश के तहत हुए विवाद में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है ,थाना सिटी वन में तैनात सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता संदीप सिंह उर्फ सुखदीप निवासी गांव दुनेके ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गुरजंट सिंह निवासी दुनेके, कोमल सिंह व रंजीत सिंह निवासी जीरा ने 6 जून को एकजुट होकर हथियारों समेत उसकी मारपीट कर मौके पर फरार हो गया। उसे उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, शिकायतकर्ता का कहना है कि उसका आरोपित गुरजंट सिंह के साथ ट्रैक्टर ट्रालियों व जेसीबी मशीन का सांझा कारोबार था, लेकिन आरोपित गुरजंट सिंह नशा करने का आदि होने के कारण वह गुरजंट सिंह से अलग होने के साथ ट्रैक्टर ट्रालियां ले गया। जिसके कारण गुरजंट सिंह उसके साथ झगड़ा करता था, पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पीड़ित के बयान लेने के उपरांत गुरजंट सिंह, कोमल सिंह व रंजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी