संयुक्त परिवार में रहने का संकल्प लें : डा. दीपक कोछड़

भारतीय जागृति मंच के मुख्य संस्थापक डा. दीपक कोछड़ ने विश्व परिवार दिवस पर आनलाइन संबोधित करते हुए कहा 15 मई को विश्व परिवार दिवस के रूप में मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 10:19 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 10:19 PM (IST)
संयुक्त परिवार में रहने का संकल्प लें : डा. दीपक कोछड़
संयुक्त परिवार में रहने का संकल्प लें : डा. दीपक कोछड़

संवाद सहयोगी,मोगा

भारतीय जागृति मंच के मुख्य संस्थापक डा. दीपक कोछड़ ने विश्व परिवार दिवस पर आनलाइन संबोधित करते हुए कहा 15 मई को विश्व परिवार दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस मनाना वर्ष 1995 से शुरू हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य संयुक्त परिवार क्या है, उसे समझाना था।

उन्होंने कहा कि यह बात पूर्व रूप से स्पष्ट है कि किसी भी समाज का केंद्र परिवार ही होता है। परिवार के बिना जीवन नीरस होता है। डा. कोछड़ ने कहा कि परिवार से अलग होकर उसके अस्तित्व को सोचा नहीं जा सकता, लेकिन यह बात सत्य है कि परिवार के अस्तित्व पर कोई आंच नहीं आई। यह बने और बन कर भले टूटे हो लेकिन उनके अस्तित्व को नकारा नहीं जा सकता। अकसर देखा गया है कि संयुक्त परिवार खुशहाल संपन्न समृद्ध प्रतिष्ठावान और ऊर्जावान होते हैं लेकिन आज के आधुनिक दौर में युवा पीढ़ी अकेले रहना ज्यादा पसंद कर रही है लेकिन उसके बुरे प्रभाव देखे गए हैं। अकेले रहने वाले ना तो ज्यादा खुश रहते हैं ना समृद्ध होते हैं। यह बात भी देखने में आई है कि अकेले परिवार जो रहते हैं वह अपने दुख कष्ट के समय किसी के साथ बात नहीं कर सकते। अंदर ही अंदर कमजोर होकर टूट जाते हैं। इसी कारण आज उन परिवारों में आत्महत्या हो रही हैं। एकल परिवारों के अकेलेपन के नुकसान के प्रति युवाओं को जागरूक करना ही विश्व परिवार दिवस का मूल उद्देश्य है। आज के दिन हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम संयुक्त परिवार के रूप में रहेंगे ताकि हमारा परिवार, समाज, हमारा देश और पूरा विश्व खुशहाल हो सके और हम आनंद में जीवन व्यतीत कर सकें।

chat bot
आपका साथी