चुगली करने वालों की नहीं करें चिंता : सुनील शास्त्री

मोगा देवी दास केवल कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट में मांगलिक सत्संग आचार्य सुनील शास्त्री जी की अगुआई में किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि किसी के कहने से कुछ नहीं होता।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:41 PM (IST)
चुगली करने वालों की नहीं करें चिंता : सुनील शास्त्री
चुगली करने वालों की नहीं करें चिंता : सुनील शास्त्री

संवाद सहयोगी, मोगा

देवी दास केवल कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट में मांगलिक सत्संग आचार्य सुनील शास्त्री जी की अगुआई में किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि किसी के कहने से कुछ नहीं होता। उसकी चिता न करें। बुद्धिमत्ता से काम करें, आप सुखी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अड़ोस-पड़ोस में भी कुछ लोग ऐसा कहते होंगे कि अमुक व्यक्ति तो आपके विषय में ऐसा कह रहा था और दूसरा व्यक्ति ऐसा कह रहा था। ऐसी चर्चा प्राय: सभी जगह चलती रहती हैं। लोगों के पास इन कामों के लिए बहुत सा समय भी निकल आता है। यद्यपि लोगों के पास करने के लिए बहुत से अपने कार्य होते हैं और वे इन्हें करते भी हैं। कुछ लोग तो अपने कार्य में व्यस्त रहते हैं और दूसरे लोग क्या कह रहे हैं इसकी परवाह नहीं करते। मगर, कुछ लोग निदा चुगली करने वालों की बातें सुनकर चिता कर लेते हैं। वे ऐसा सोचने लगते हैं कि वह व्यक्ति मेरे बारे में ऐसा कहता है। अब क्या होगा। लोग तो उसके कथनानुसार उसे दुष्ट व भ्रष्ट मान लेंगे। यह प्रश्न भी मन में उठता है कि लोगों की ऐसी निदा चुगली करने से उन्हें इस काम में एक विचित्र सा सुख मिलता है। यदि सुख न मिलता होता, तो क्यों करते।

उन्होंने कहा कि यदि आपके सामने भी ऐसी घटनाएं आती हों, तो आप उनकी चिता न करें। यह निदा चुगली अनादि काल से चल रही है और भविष्य में भी चलेंगी। यह रुकने वाली नहीं है। इसलिए उसकी चिता नहीं करनी चाहिए। यदि ऐसी कोई बात आप सुन भी लें तो उसे एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल दीजिए। छोड़ दीजिए ऐसी बातें और प्रसन्न रहिए। इससे आप अपने कार्यो को ठीक प्रकार से संपन्न कर सकेंगे। दुख से बचकर सुख को प्राप्त कर सकें।

chat bot
आपका साथी