भगवान वाल्मीकि जी के जीवन से मिलती है प्रेरणा : देवप्रिय त्यागी

। समाजसेवी देवप्रिय त्यागी ने भगवान वाल्मीकि की जी शोभायात्रा में हिस्सा लिया और उन्हें नमन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 03:44 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 03:44 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि जी के जीवन 
से मिलती है प्रेरणा : देवप्रिय त्यागी
भगवान वाल्मीकि जी के जीवन से मिलती है प्रेरणा : देवप्रिय त्यागी

संवाद सहयोगी,मोगा

समाजसेवी देवप्रिय त्यागी ने भगवान वाल्मीकि की जी शोभायात्रा में हिस्सा लिया और उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि हम अपने समृद्ध अतीत और गौरवशाली संस्कृति को संजोने में भगवान वाल्मीकि जी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हैं। सामाजिक सशक्तीकरण पर उनका जोर हमें प्रेरणा देता रहता है। भगवान वाल्मीकि जी ने श्री रामायण जैसे ग्रंथ की रचना की।उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि आदिकवि और श्रीरामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि जी असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। प्रभु वाल्मीकि जी की शोभायात्रा बहुत भव्य थी। इस तरह के धार्मिक समागम मोगा नगरी को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं और धर्म नगरी मोगा पूरे पंजाब के लिए मिसाल बनती जा रही हैं। जहां मानवता और आपसी प्रेम सद्भाव लोगों के अंदर बढ़ता जा रहा है। शोभायात्रा के सफल आयोजन का भाजपा टीम ने अभिनंदन किया। इस शोभायात्रा में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला कन्वीनर संजीव अग्रवाल, रोहित गोयल,प्रधान सिकंदर, अशोक सफरी विशेष तौर पर हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी