शिव साई मंदिर में भक्तों ने किया साई बाबा का पूजन

। श्री शिव साई मंदिर में भक्तों ने साई बाबा के दरबार में माथा टेका। समाजसेवी राकेश कुमार ने साई बाबा का पूजन कर ज्योति प्रचंड की। महिला संकीर्तन मंडल की ओर से सामूहिक रूप में श्री साई चालीसा का पाठ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 03:11 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 03:11 PM (IST)
शिव साई मंदिर में भक्तों ने किया 
साई बाबा का पूजन
शिव साई मंदिर में भक्तों ने किया साई बाबा का पूजन

संवाद सहयोगी, मोगा

श्री शिव साई मंदिर में भक्तों ने साई बाबा के दरबार में माथा टेका। समाजसेवी राकेश कुमार ने साई बाबा का पूजन कर ज्योति प्रचंड की। महिला संकीर्तन मंडल की ओर से सामूहिक रूप में श्री साई चालीसा का पाठ किया गया।

इस दौरान उमेश सिगला, मीनू शर्मा, रेणुका शर्मा, मंजू बाला, वंदना गांधी ने दरबार तेरा बाबा कहो किसने सजाया है, दरबार निराला है मेरे साईं दा, तेरे नाम का लेके सहारा, राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी, तेरे नाम दा रंग ऐसा चड़ेया मां.. आदि भजनों से भक्ति रस बिखेरा। सभी ने दरबार में समस्त जन की सुख-शांति की कामना की। पंडित नंद किशोर दुबे और राज मिश्रा ने कहा कि जिसने प्रभु के को अपने हृदय में बसाया है, उसका सहारा लिया है। उसके जीवन में कभी कष्ट नहीं आते। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यो के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी करने चाहिए। अपने जीवन में समाजसेवा के कार्य करते हुए राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। जितना भी संभव हो जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। इस अवसर पर जोगिदर पाल पांडे, नंद किशोर शर्मा, राज मिश्रा राज कुमार गांधी, रमेश गांधी, राकेश कुमार, चिराग, लक्ष्य, नीरू बाला, नीना देवी, इंदु, बबली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी