सनातन धर्म शिव मंदिर में भक्तों ने किया कथा का श्रवण

। श्री सनातन धर्म मंदिर एवं इंस्टीट्यूशन प्रबंधक कमेटी की ओर से 15वें गणपति महोत्सव में भक्तों ने कथा का श्रवण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 03:22 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 03:22 PM (IST)
सनातन धर्म शिव मंदिर में भक्तों 
ने किया कथा का श्रवण
सनातन धर्म शिव मंदिर में भक्तों ने किया कथा का श्रवण

संवाद सहयोगी, मोगा

श्री सनातन धर्म मंदिर एवं इंस्टीट्यूशन प्रबंधक कमेटी की ओर से 15वें गणपति महोत्सव में भक्तों ने कथा का श्रवण किया। शंखनंद के बीच भक्तजनों ने घरों से लाए दीपों से सामूहिक रूप में सिद्धि विनायक आरती की।

कथा करते हुए पंडित पवन कुमार गौतम ने बताया कि गणपति जी की लीलाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं, वे हमें शिक्षाएं देती है। समाज से बुराईयों को दूर करने के लिए ही गणपति जी ने अवतार लिया। गणपति जी ने अपनी लीलाओं के माध्यम से जीव को समाज की भलाई करने के लिए कार्य करते रहने की प्रेरणा दी है। माता-पिता की आज्ञा का पालन जीव को कैसे करना चाहिए, इस बारे में बताया है। गणपति जी ने अपनी माता की आज्ञा का पालन करते हुए अपना शीश तक कटवा दिया। माता-पिता के चरणों की वंदना करने, उनकी सेवा करने से रिद्धि सिद्धि को प्राप्त किया। माता-पिता की अवहेलना करने वाले प्राणियों से गणपति जी हमेशा रुष्ट रहते हैं। गणपति जी का स्पष्ट आदेश है कि जो प्राणी अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करते हैं उन्हें समस्त रिद्धियां सिद्धियां सहज ही प्राप्त हो जाएंगी। माता-पिता की शिक्षाओं पर चलने वालों का नाम व यश सर्वत्र फैलता है, इसलिए प्राणी को चाहिए कि वह माता-पिता की आज्ञा की पालना करें और उनकी सेवा करें। समागम में नरेश किट्टू, नितिन गुप्ता, प्रिस गर्ग, संदीप गर्ग, हर्षित बांसल, विकास गुप्ता, अमित गांधी, सरोज गुप्ता ने गणपति पूजा एवं ज्योति प्रचंड कर गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आए हुए यजमानों को मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से देवेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, रविद्र गुप्ता, राज कुमार बांसल, प्रोफेसर अमरजीत ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी