माघ पूर्णिमा पर मोगा के श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में किया गंगा स्नान

। माघ पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए मोगा से श्रद्धालुओं का जत्था निर्धन निकेतन आश्रम हरिद्वार पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:53 PM (IST)
माघ पूर्णिमा पर मोगा के श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में किया गंगा स्नान
माघ पूर्णिमा पर मोगा के श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में किया गंगा स्नान

संवाद सहयोगी,मोगा

माघ पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए मोगा से श्रद्धालुओं का जत्था निर्धन निकेतन आश्रम हरिद्वार पहुंचा। समाज सेवी देवप्रिय त्यागी ने बताया की हरिद्वार में बाहरी राज्यों से काफी श्रद्धालु पहुंचे हुए थे।

गुरु ऋषि राम कृष्ण जी महाराज के साथ मोगा से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना की और दान दिया। रजनीश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने पूरे इंतजाम किए हुए थे। मोगा से हरिद्वार गए नवदीप गुप्ता ने कहा कि निर्धन निकेतन आश्रम आस्था का केंद्र है और सही मायने में सामाजिक उत्थान के लिए आश्रम काम कर रहा है। आध्यात्मिक गुरु ऋषि राम कृष्ण जी महाराज का आशीर्वाद लेकर देवप्रिय त्यागी, नवदीप गुप्ता, बंटू जयसवाल, रजनीश कुमार, विकास त्यागी, हरविदर सिंह, अंकुर त्यागी, सुशील ढींगरा अथवा अन्य भक्तों ने पूजा-अर्चना की। पुरानी दाना मंडी में लगाया लंगर पुरानी दाना मंडी में कृष्ण देव विवेक कुमार एंड संस की ओर से सरबत के भले के लिए लंगर लगाया गया। इस लंगर का शुभारंभ समाज सेवी विवेक गर्ग व पार्षद साहिल अरोड़ा ने संयुक्त तौर पर आने-जाने वाले राहगीरों को लंगर का प्रसाद वितरित किया।

इस मौके पर विवेक कुमार ने कहा कि उनकी ओर से हर वर्ष लंगर लगाने के अलावा समाज भलाई के कार्य किए जाते हैं। जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर उत्तम सेवा कोई नहीं है। जरूरतमंदों की सेवा करके मन को सुकून मिलता है। इस मौके पर पार्षद साहिल अरोड़ा ने समाज सेवी विवेक कुमार की ओर से समाज भलाई में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल एडवोकेट जय गोयल, प्रवीण कुमार, दिनेश गर्ग, मानक शाह, दीपक गर्ग, अश्विनी गुप्ता, जतिदर पुरी, राइस ब्रान एसोसिएशन रजि: 97 के संजीव गोयल, मनु जैन, प्रवीण गोयल, भजन गायक नरेश शर्मा आदि मंडी के दुकानदार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी