भगवती जागरण के उपलक्ष्य में झंडा पूजन कर निकली शोभायात्रा

। श्री सनातन धर्म शिव साईं मंदिर में महामाई के 27वें वार्षिक जागरण के उपलक्ष्य में झंडा पूजन समागम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:35 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:35 PM (IST)
भगवती जागरण के उपलक्ष्य में 
झंडा पूजन कर निकली शोभायात्रा
भगवती जागरण के उपलक्ष्य में झंडा पूजन कर निकली शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, मोगा

श्री सनातन धर्म शिव साईं मंदिर में महामाई के 27वें वार्षिक जागरण के उपलक्ष्य में झंडा पूजन समागम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित नंद किशोर की अध्यक्षता में बैंक अधिकारी राज कुमार गांधी ने परिवार सहित पूजन कर मां भगवती के पावन झंडे का पूजन किया।

इसके उपरांत भक्तों ने दरबार में माता की ज्योति प्रज्वलित कर भगवती स्तुति की गई। शिव साईं महिला संकीर्तन मंडली की ओर से भजनों का गायन किया गया। इसके बाद झंडा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आरंभ मंदिर प्रांगण से हुआ। शोभायात्रा के फ्रेंड्स कालोनी, बांसल लेन और गांधी रोड से गुजरने पर भक्तों ने स्वागत किया। नगर परिक्रमा के उपरांत शोभा यात्रा की समाप्ति मंदिर में हुई।

राकेश कुमार ने बताया कि जागरण में साईं दीवाने जगराओं वाले माता के भजनों का गुणगान करेंगे, मनमोहक झांकियां पेश की जाएंगी। इस अवसर पर जोगिदर पाल पांडे, अमित शर्मा, जगदीप सिंह जग्गू, राजकुमार गांधी, राकेश कुमार, उमेश सिगला, राजिदर सिगला, कुलदीप गर्ग, रघुवीर गर्ग, नरेश कुमार, शक्ति बंसल, सतीश गोयल,रमेश गांधी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी