भक्तों ने गोपूजन कर किया गोदान

। गोपाल गोशाला में श्राद्ध पक्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को गोपूजन करके भक्तों ने गोदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:54 PM (IST)
भक्तों ने गोपूजन कर किया गोदान
भक्तों ने गोपूजन कर किया गोदान

संवाद सहयोगी, मोगा

गोपाल गोशाला में श्राद्ध पक्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को गोपूजन करके भक्तों ने गोदान किया। इस दौरान रोहित गोयल, राखी गोयल, मधु गोयल ने सर्वभले के लिए गोपाल गोशाला में गो पूजा करवाई।

पंडित पवन कौशिक ने गोदान गो पूजा की महिमा का वर्णन करते हुए बताया गोदान सर्वोत्तम दान है। गोदान से बढ़कर कलयुग में कोई उत्तम दान नहीं हो सकता। व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक बार कम से कम गोदान जरूर करना चाहिए। जिससे पूर्व में किए गए सभी पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है तथा जीवन में खुशियां व सुख समृद्धि खुशहाली का आगमन होता है। गोदान गो पूजा अति पुण्य कार्य है। इसे करने वाला अश्वमेध तथा राजसूर्य यज्ञ का पुण्य प्राप्त कर लेता है। इसलिए गो महिमा गोदान गो पूजा आदि को जीवन में जरूर अपनाएं और गौ सेवा का यह लाभ जरूर उठाएं। उन्होंने कहा कि श्राद्ध पितृ पक्ष आरंभ हुआ है। इन दिनों अपने पितृों की तृप्ति व जीवन में खुशहाली समृद्धि के लिए उनके नमित ब्राह्मण को भोजन करवाना, दान पुण्य करना अति श्रेष्ठ है। वही गोमाता की पूजा, गोदान, गोमाता की सेवा करना भी कल्याणकारी है। इससे घर में सुख शांति बनी रहती है। उन्होंने युवा पीढ़ी से भी आग्रह किया कि गोपूजा के साथ-साथ गोसवा के लिए आगे आएं, यह हमारी प्राचीन हिंदू संस्कृति का अटूट हिस्सा रहा है।

chat bot
आपका साथी