सभी वार्डो में बिना पक्षपात होगा विकास : जतिंदर अरोड़ा

कांग्रेस सरकार द्वारा समय-समय पर लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ शहर गांव तथा वार्ड स्तर पर विकास कार्य करवाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 03:55 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 03:55 PM (IST)
सभी वार्डो में बिना पक्षपात होगा विकास : जतिंदर अरोड़ा
सभी वार्डो में बिना पक्षपात होगा विकास : जतिंदर अरोड़ा

संवाद सहयोगी, मोगा : कांग्रेस सरकार द्वारा समय-समय पर लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ शहर, गांव तथा वार्ड स्तर पर विकास कार्य करवाए गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेसी पार्षद वार्डों में बिना किसी पक्षपात विकास कार्य करवाए जाएंगे, ताकि लोगों को सरकार की सुविधाओं का फायदा मिल सके। यह बात कांग्रेस के शहरी प्रधान जतिंदर अरोड़ा ने कही है। उनकी तरफ से शहर के सभी वार्डो में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पार्षदों से संपर्क किया जा रहा है। शहरी अध्यक्ष जतिदर अरोड़ा ने बताया की कांग्रेस के कार्यकाल में जमीनी स्तर पर विकास कार्य करवाए गए हैं। लेकिन विरोधी पक्ष कांग्रेस की मजबूत हो रही स्थिति को देखते हुए लोगों को गुमराह करने में लगा हुआ है। विधायक डा. हरजोत कमल द्वारा शहर के वार्ड में लोगों से संपर्क करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा चुका है। अब मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की पंजाब के प्रति सोच को देखते हुए जहां पंजाब का हर वर्ग कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री भी पंजाब वासियों के लिए कई योजनाएं लेकर आए हैं। इसी कड़ी के तहत शहर के हर क्षेत्र में वार्ड स्तर पर विकास कार्यो को तेजी से करवाया जाएगा। उन्होंने सभी पार्षदों को अपील करते हुए कहा कि वार्ड में कोई भी समस्या आने पर उनके साथ संपर्क किया जाए।

chat bot
आपका साथी