डिप्टी मेयर अशोक धमीजा ने संभाला पदभार, विधायक ने करवाया मुंह मीठा

मेयर सीनियर डिप्टी मेयर के बाद अब डिप्टी मेयर अशोक धमीजा ने भी नगर निगम परिसर में पहुंचकर मंगलवार को पदभार संभाल लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:55 PM (IST)
डिप्टी मेयर अशोक धमीजा ने संभाला पदभार, विधायक ने करवाया मुंह मीठा
डिप्टी मेयर अशोक धमीजा ने संभाला पदभार, विधायक ने करवाया मुंह मीठा

संवाद सहयोगी, मोगा

मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर के बाद अब डिप्टी मेयर अशोक धमीजा ने भी नगर निगम परिसर में पहुंचकर मंगलवार को पदभार संभाल लिया। विधायक डा.हरजोत कमल ने अशोक धमीजा का मुंह मीठा करवाया।

इसके साथ ही उन अटकलों को भी विराम लग गया है कि धमीजा मनचाहा पद न मिलने से नाराज चल रहे हैं। मेयर चुनाव के बाद तत्काल मौके से चले जाने व सोमवार को पदभार लेने न पहुंचने के कारण चर्चाओं का बाजार गर्म था, लेकिन मंगलवार को पदभार संभालने के बाद डिप्टी मेयर अशोक धमीजा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे वे सभी के सहयोग से पूरा करने का प्रयास करेंगे।

अरोड़ा सभा ने किया सम्मानित

अरोड़ा महासभा ने नवनियुक्त डिप्टी मेयर अशोक धमीजा को डिप्टी मेयर का पदभार संभालने के बाद उन्हें सम्मानित किया। सभा के जिला प्रधान विजय मदान, शहरी प्रधान दिनेश कटारिया, महासचिव राजिदर सचदेवा, ओपी कुमार आदि ने अशोक धमीजा को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर कहा कि पंजाब सरकार ने धमीजा को डिप्टी मेयर बनाकर अरोड़ा सभा का मान बढ़ाया है। यह अरोड़ा बिरादरी के लिए गर्व की बात है। इसके लिए वे विधायक डा. हरजोत कमल का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे सभा के कार्यों में मदद मिलेगी। डिप्टी मेयर अशोक धमीजा ने अरोड़ा महासभा द्वारा दिए गए इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि शहर में विकास करवाने के साथ साथ अरोड़ा बरादरी के हर कार्य को पहल के आधार पर पूरा करवाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना महामारी का दौर चल रहा है जिससे सभी को सचेत रहने की जरूरत है। कोविड-19 से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग वैक्सीन लगवाएं।

chat bot
आपका साथी