मास्टर केडर यूनियन का वफद उप मुख्यमंत्री सोनी को मिला

मास्टर केडर यूनियन पंजाब का एक वफद छठे पे कमीशन की मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 04:04 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 04:04 PM (IST)
मास्टर केडर यूनियन का वफद उप मुख्यमंत्री सोनी को मिला
मास्टर केडर यूनियन का वफद उप मुख्यमंत्री सोनी को मिला

संवाद सहयोगी, मोगा : मास्टर केडर यूनियन पंजाब का एक वफद छठे पे कमीशन की मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को मिला। इस वफद की अगुआई सररस्त गुरप्रीत सिंह रियाड़, प्रदेश महासचिव बलजिदर सिंह धालीवाल, जिलाध्यक्ष तरनतारन मनजिदर सिंह, प्रभजिदर सिंह अमृतसर, जिलाध्यक्ष श्री अमृतसर अरजिदर सिंह क्लेर ने की। उप मुख्यमंत्री को रोष पत्र देते हुए नेताओं ने कहा कि डीए की लंबित किश्तें तुरंत जारी की जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, कच्चे अध्यापकों को तुरंत पक्का किया जाए, रहती प्रमोशन, मास्टर केडर से लेक्चरर तथा मुख्य अध्यापक तुरंत पक्के किए जाए। नेताओं की बातचीत ध्यान से सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री सोनी ने जत्थेबंदी को विश्वास दिलाया कि जल्द ही मास्टर कैडर यूनियन की जायज मांगों का हल किया जाएगा। इस मौके पर मनजिदर सिंह महासचिव तरनतारन, गुरमीत सिंह भुल्लर ब्लाक अध्यक्ष, पुरुषोत्तम सिंह, तेजेन्द्र सिंह, गुरमेल सिंह, गुलजिदर सिंह, गुरमीत सिंह, हरदीप सिंह, बलराज कोकरी, लखवीर सिंह कुक्कू और अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी