दीपक बेदी बने शिअद जिला मोगा के वरिष्ठ उपप्रधान

। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के हलका इंचार्ज बरजिदर सिंह मक्खन बराड़ की तरफ से 20 वर्षों से पार्टी की सेवा में दिन-रात एक करने वाले टकसाली अकाली नेता दीपक बेदी को जिला मोगा का वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:15 PM (IST)
दीपक बेदी बने शिअद जिला मोगा के वरिष्ठ उपप्रधान
दीपक बेदी बने शिअद जिला मोगा के वरिष्ठ उपप्रधान

संवाद सहयोगी,मोगा

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के हलका इंचार्ज बरजिदर सिंह मक्खन बराड़ की तरफ से 20 वर्षों से पार्टी की सेवा में दिन-रात एक करने वाले टकसाली अकाली नेता दीपक बेदी को जिला मोगा का वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया है।

इस संबंध में एक कार्यक्रम कोविड नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया गया। इस दौरान अकाली नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दीपक बेदी को बधाई दी। हलका इंचार्ज बरजिदर सिंह बराड़ ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा ही वफादार कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। निगम चुनाव में अकाली दल के उम्मीदवारों की जीत में दीपक बेदी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से पंजाब का हर वर्ग दुखी है। पंजाब के लोग 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने एवं अकाली-बसपा गठबंधन की सरकार बनाने को उत्सुक हैं। नियुक्ति पत्र स्वीकार करते हुए दीपक बेदी ने कहा कि वह शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, हलका इंचार्ज बरजिदर सिंह बराड़, जिला प्रधान तीरथ सिंह माहला एवं सीनियर अकाली नेता अश्विनी गोयल का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी की लीडरशिप ने उन पर जो विश्वास दिखाया गया है वह उस पर खरा उतरेंगे। दीपक ने कहा कि पूर्व मंत्री तोता सिंह की मोगा शहर को सबसे बड़ी देन मिनी सचिवालय का बाकी रहता निर्माण कार्य करवाना तो दूर कांग्रेस के राज में मिनी सचिवालय को रंग रोगन भी नसीब नहीं हुआ। 20 साल पहले बरजिदर सिंह बराड़ से प्रभावित होकर वह अकाली दल में शामिल हुए थे।

समाजसेवी सोनू अरोड़ा ने कहा कि दीपक बेदी जैसे समाजसेवियों एवं पढ़े-लिखे लोगों का सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेना अच्छा संकेत है। इस मौके पर अक्षय सिगला, गगन , काला पलता, अनु , प्रदीप मूंगा, हरजीत सिंह राणा, गुरमीत सिंह राणा , जशन बेदी, आर्यन , जशन प्रीत, सोनू शर्मा, मनप्रीत सिंह कालू, सतनाम सिंह, रजत सिगला, रजिदर कुमार एवं मनीष कुमार हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी