डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन

। डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की ओर से रजिस्ट्री क्लर्क मंजीत सिंह व नायब तहसीलदार संदीप कुमार महलपुर के खिलाफ दर्ज किए गए झूठे पर्चे के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 04:14 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 04:14 PM (IST)
डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन
डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी,मोगा

डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की ओर से रजिस्ट्री क्लर्क मंजीत सिंह व नायब तहसीलदार संदीप कुमार महलपुर के खिलाफ दर्ज किए गए झूठे पर्चे के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पंजाब के डीसी दफ्तर कर्मचारियों और कानूनगो पटवार यूनियन ने सामूहिक छुट्टी की घोषणा करते हुए फिरोजपुर व फरीदकोट डिवीजन के साथियों के साथ मिलकर फरीदकोट में प्रदर्शन करने के लिए डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रधान संदीप कुमार की अगुआई में मोगा से रवाना हुए। कर्मचारी यूनियन साथियों ने पंजाब सरकार तथा विजिलेंस विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर विजिलेंस विभाग ने यह झूठा पर्चा रद ना किया गया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी