विजय दशमी शक्ति की उपासना का दिन : सुबोध

विजयदशमी शक्ति की उपासना का दिन है और संगठन में ही शक्ति है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:27 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:27 PM (IST)
विजय दशमी शक्ति की उपासना का दिन : सुबोध
विजय दशमी शक्ति की उपासना का दिन : सुबोध

संवाद सहयोगी, मोगा : विजयदशमी शक्ति की उपासना का दिन है और संगठन में ही शक्ति है। यह शब्द विजयदशमी उत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 95वें स्थापना दिवस पर विभाग बौद्धिक प्रमुख सुबोध कुमार ने नेचर पार्क शाखा में उपस्थित स्वयंसेवकों से कहे। उन्होंने बताया कि आज के दिन ही विजयदशमी के शुभ अवसर पर डा. हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में संघ की शुरुआत की थी। उनका मानना था कि हमारा देश इसलिए गुलाम हुआ कि देश के नागरिकों में राष्ट्र बोध और कर्तव्य की भावना कमजोर हो गई थी। उनका उद्देश्य था श्रेठ व्यक्ति का निर्माण करना जो समाज में अपनी भूमिका निभाए। इस दिन शक्ति के रूप में श्री राम, और मां दुर्गा की पूजा भी होती है। शहर में रविवार को इस अवसर पर चार स्थानों पर लगने वाली संघ की शाखाओं में विजयदशमी उत्सव मनाया। इसमें शस्त्र पूजन किया गया जिसमें अलग-अलग वक्ताओं ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित किया। नेचर पार्क शाखा में सुबोध कुमार, शहीदी पार्क शाखा में प्रांत गौ सेवा प्रमुख चंद्रकांत, पुराना मोगा में डा. हेडगेवार योग समिति के प्रमुख गोपाल कृष्ण कांसल और भीम नगर शाखा में प्रांत विद्यार्थी कार्य प्रमुख विनय कुमार ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कार्यवाहक विजय कौशिक, जिला शारीरिक प्रमुख राजकुमार शर्मा, नगर संघ संचालक राकेश गुप्ता, नगर कार्यवाह डा. मुकेश कोचर, वरिंद्र सिगला, डा. राजेश पुरी, राजेंद्र बाबू, विनोद धमीजा, अनिल बांसल, दविदर शर्मा, मंदीप सिंह कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी