दर्शन सिंह बने द रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो पटवारी एसोसिएशन के अध्यक्ष

। गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में द रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो पटवारी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 03:37 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 03:37 PM (IST)
दर्शन सिंह बने द रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो 
पटवारी एसोसिएशन के अध्यक्ष
दर्शन सिंह बने द रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो पटवारी एसोसिएशन के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, मोगा

गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में द रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो पटवारी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें पटवार यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुरमेल सिंह और कमलजीत सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव करवाया गया। महासचिव ने पिछले वर्ष की कार्यशैली की रिपोर्ट पेश की। कैशियर ने आमदन का ब्यौरा पेश किया। इस दौरान कार्रवाई मुकम्मल होने पर अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा पेश किया। जिसे हाउस ने सर्वसम्मति से पास किया। हाउस में बलविदर सिंह पुरबा ने प्रधानगी के लिए दर्शन सिंह गिल का नाम पेश किया जिसको हाउस ने सर्वसम्मति अध्यक्ष चुनकर बाडी बनाने के दोबारा अधिकार दिए। अध्यक्ष ने अधिकारों का प्रयोग करते हुए दर्शन सिंह गिल को अध्यक्ष, मोहन सिंह को महासचिव, गुरमेल सिंह को सहायक महासचिव, केवल सिंह को कैशियर, गुरदौर सिंह को सहायक कैशियर, कुलवंत सिंह कुस्सा, बलविदर सिंह पुरबा सीनियर उपाध्यक्ष, दर्शन सिंह बराड़ को उपाध्यक्ष, सुखविदर सिंह को प्रेस सचिव, गुरमीत सिंह संघा को एडीटर, नायब सिंह को दफ्तर सचिव व संतोख सिंह प्रचार सचिव चुना गया।

chat bot
आपका साथी