पार्षद अरविदर सिंह कानपुरिया अरोड़ा बिरादरी के जिलाध्यक्ष बने

। अरोड़ा बिरादरी की बैठक जिला चेयरमैन सुभाष ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:17 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:22 PM (IST)
पार्षद अरविदर सिंह कानपुरिया   अरोड़ा बिरादरी के जिलाध्यक्ष बने
पार्षद अरविदर सिंह कानपुरिया अरोड़ा बिरादरी के जिलाध्यक्ष बने

संवाद सहयोगी,मोगा

अरोड़ा बिरादरी की बैठक जिला चेयरमैन सुभाष ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में अरोड़ा बिरादरी की ओर से पार्षद अरविदर सिंह कानपुरिया को अरोड़ा बिरादरी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस दौरान बिरादरी की ओर से उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्षद अरविदर सिंह कानपुरिया ने कहा कि जो उन्हें बिरादरी की ओर से जो सम्मान दिया गया है वह उसे कभी नहीं भूला पाएंगे व बिरादरी के कार्यों में बढ़-चढ़कर शिरकत करेंगे। इस मौके पर जिला चेयरमैन सुभाष ग्रोवर, जिला इंचार्ज सोनू अरोड़ा, सरपरस्त अशोक धमीजा, राजेन्द्र छाबड़ा, विजय भूषण टीटू, राजेन्द्र वधवा, यूथ चेयरमैन साहिल अरोड़ा ने कहा कि अरोड़ा बिरादरी का मुख्य उद्देश्य समाज भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। अरोड़ा बिरादरी अरोड़ा भाईचारे की मांगों को पहल के आधार पर हल करवाने के लिए प्रयासरत रहेगी। इस अवसर पर यूथ अध्यक्ष रोमी ग्रोवर, बिदू सचदेवा, पवन अरोड़ा कैशियर, हरीश गुरेजा, जनक राज छाबड़ा, हरपाल सिंह बत्तरा सचिव,राहुल भारती आदि सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी