पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ता रहेगा संगठन : पंकज सूद

। उपभोक्ता अधिकार संगठन की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज सूद की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:15 PM (IST)
पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ता 
रहेगा संगठन : पंकज सूद
पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ता रहेगा संगठन : पंकज सूद

संवाद सहयोगी,मोगा

उपभोक्ता अधिकार संगठन की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज सूद की अध्यक्षता में हुई।

इस दौरान सूद ने कहा कि संगठन की ओर से इससे पहले मेयर व नगर निगम कमिश्नर को मांगपत्र सौंपा गया था जिसमें कहा गया था कि महिला पार्षद ही हाउस की बैठक में आ सकती हैं। अगर उनकी जगह उनका कोई रिश्तेदार बैठक करेगा तो ये चुनाव कमीशन और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना होगी। मांगपत्र में उन्होंने साफ शब्दों में लिखा है कि 50 प्रतिशत महिला सशक्तीकरण तथा उनकी 50 प्रतिशत भागीदारी सख्ती से लागू की जाए तथा कोई भी बाहरी व्यक्ति या महिला हाउस की बैठक में न आए। इस मसले पर पहले ही चंडीगढ़ में एक महिला वकील ने पंजाब सरकार को पार्टी बनाकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की हुई है। उन्होंने कहा कि वह विधायक मोगा, मेयर व कमिश्नर को यह बात याद करवाना चाहते हैं कि उपभोक्ता अधिकार संगठन हमेशा पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ता आ रहा है तथा वे अपने स्टैंड पर कायम है। इस मौके पर पंकज सूद, जसप्रीत सिंह चीमा, हरमन, बबलू, हरफूल सहगल, संजय शर्मा, हैप्पी सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी