कांग्रेस नेता व मंत्री दे रहे भड़काऊ बयान : मैनराय

मोगा कांग्रेस नेता व मंत्री भड़काऊ बयानों से हमेशा ही विवादों में रहते हैं। इन बयानों के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह भी चुप्पी साधकर रखते हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता भड़काऊ बयान देने से बाज नहीं आते हैं। यह बात प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आदेश एवं जिला प्रधान विनय शर्मा के दिशा-निर्देश के तहत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुनीष मैनराय कुलवंत राजपूत ने सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ एसएसपी मोगा के नाम एसपी (एच) गुरदीप सिंह को मांग पत्र सौंपते हुए कही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 05:19 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 05:19 PM (IST)
कांग्रेस नेता व मंत्री दे रहे भड़काऊ बयान : मैनराय
कांग्रेस नेता व मंत्री दे रहे भड़काऊ बयान : मैनराय

संवाद सहयोगी, मोगा

कांग्रेस नेता व मंत्री भड़काऊ बयानों से हमेशा ही विवादों में रहते हैं। इन बयानों के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह भी चुप्पी साधकर रखते हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता भड़काऊ बयान देने से बाज नहीं आते हैं। यह बात प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आदेश एवं जिला प्रधान विनय शर्मा के दिशा-निर्देश के तहत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुनीष मैनराय, कुलवंत राजपूत ने सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ एसएसपी मोगा के नाम एसपी (एच) गुरदीप सिंह को मांग पत्र सौंपते हुए कही।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल गर्ग, मंडल शहरी अध्यक्ष विक्की सितारा, साहिल मित्तल, मंडल प्रधान वरुण भल्ला, युवा मोर्चा महामंत्री कशिश धमीजा, युवा मोर्चा शहरी प्रधान राज सूद आदि उपस्थित थे। नए कृषि कानून को लेकर दिल्ली बार्डर पर जारी आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने विवादित बयान दिया था। राहुल गर्ग व विक्की सितारा ने कहा कि भाजपा को कोई ऐतराज नहीं कि किसान आंदोलन करें, उन्होंने अपनी मांगों को लेकर रोष जताया हुया है। मगर, इस आंदोलन में कुछ शरारतीतत्व दाखिल हो रहे हैं और आंदोलन का रूप बदलना चाहते हैं। इसलिए किसानों को ऐसे शरारतीतत्वों से सचेत रहना चाहिए।

राहुल गर्ग व विक्की सितारा ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर बुरी तरह फेल साबित हुई है। कांग्रेस शासन में विरोधी दलों के वर्करों को डंडो के जोर पर डराया जा रहा है और उन्हें लोकतांत्रिक ढंग से राजनीतिक गतिविधियां करने से भी रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू जैसे विवादित बयान देने से गुरेज नहीं करते एवं अक्सर ही माहौल खराब करने वाले बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी