राम जी के जीवन से प्रेरणा लेकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दे : स्वामी वेदांत प्रकाश

गीता भवन में दशहरा के पावन त्योहार पर जारी श्री रामायण के पाठ की पूर्णाहुति की गई। पूजन उपरांत श्री रामायण की पूजा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:23 PM (IST)
राम जी के जीवन से प्रेरणा लेकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दे : स्वामी वेदांत प्रकाश
राम जी के जीवन से प्रेरणा लेकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दे : स्वामी वेदांत प्रकाश

संवाद सहयोगी, मोगा : गीता भवन में दशहरा के पावन त्योहार पर जारी श्री रामायण के पाठ की पूर्णाहुति की गई। पूजन उपरांत श्री रामायण की पूजा की गई। श्री रामायण के पाठ कर भजनों का गायन किया गया। कथावाचक पवन गौतम ने कथा के माध्यम से सभी को भगवान के दर्शाए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें राम जी के चरणों की पूजा के साथ-साथ उनकी शिक्षाओं का भी अनुसरण करना चाहिए। पावन धाम हरिद्वार, गीता भवन के प्रमुख स्वामी वेदांत प्रकाश ने कहा कि राम जी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार, परिवार व समाज के लिए त्याग की भावना, माता पिता की आज्ञा की पालना करनी चाहिए। ताकि हमारा जीवन सफल है। माता कैकेयी भले ही अपने स्वार्थ को लेकर समाज के लिए बुरी बनी, लेकिन समाज को प्रभु राम का मार्ग दर्शन मिला। अगर कैकेयी न होती तो प्रभु राम की लीला घर घर तक नहीं पहुंच पाती। उन्होंने कहा कि हमें प्रभु राम के दर्शाए मार्ग पर चलकर मर्यादाओं की पालन करनी चाहिए। जब व्यक्ति अपनी मर्यादा को भूल जाता है तब इस तरह की महामारी पनपती है। यह समय का बदलाव है। इस दौरान महिला मंडल ने भजनो का गायन किया। गीता भवन ट्रस्ट के महामंत्री एडवोकेट सुनील गर्ग ने सभी को इस त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए श्री रामायण में भाग लेने वालों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडवोकेट सुनील गर्ग, पवन अग्रवाल, रविदर सूद, बाल कृष्ण गोगी, राम रशपाल अग्रवाल, पंडित गोपाल, पंडित राम चंद्र व अन्य श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर प्रभु राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी