धूप खिली, शीतलहर से नहीं मिली राहत

। शहर में पिछले तीन दिनों से तेज धूप के बावजूद कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत नहीं मिलती दिख रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 10:42 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 10:42 PM (IST)
धूप खिली, शीतलहर से नहीं मिली राहत
धूप खिली, शीतलहर से नहीं मिली राहत

जागरण संवादाता.मोगा

शहर में पिछले तीन दिनों से तेज धूप के बावजूद कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत नहीं मिलती दिख रही है। शहर का तापमान एक बार फिर तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, यही वजह है कि दोपहर में पिछले तीन दिनों से तेज धूप के बावजूद शीतलहर दिन भर कंपकंपी महसूस करवाती रही। हालांकि लगातार धूप के चलते अधिकतम तापमान में मामूली सुधार होकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो सामान्य से छह डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम होकर तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर में बुधवार की सुबह 7.24 मिनट पर सूर्योदय हुआ तो उस समय की आभा देखने लायक थी। जबकि सूर्यास्त 6.01 मिनट पर हुआ। पिछले दिनों की तुलना में दिन की अवधि करीब तीन से चार मिनट बढ़ गई है। वीरवार को एक मिनट और ज्यादा बड़ा हो जाएगा दिन। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक फरवरी तक तापमान में ज्यादा सुधार की संभावना नहीं है। हालांकि आसमान एक सप्ताह तक साफ रहेगा। धूप खिलेगी। एक फरवरी के बाद कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम कार्यालय में कमिश्नर दर्शी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज नगर निगम कार्यालय में कमिश्नर अनीता दर्शी की अगुआई में गणतंत्र दिवस मनाया गया। झंडा लहराने की रस्म दर्शी ने निभाई।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्ण स्वराज की प्राप्ति के लिए देश के शहीदों ने बहुत कुर्बानियां दी हैं,जिनके कारण हमें आजादी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हम अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाएंगे। प्रगतिशील भारत के निर्माण में हमें वैज्ञानिक सोच अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम को गर्व है कि लोगों के सहयोग से अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के दौर में शानदार काम किया।

शहर के विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 2020-21 के दौरान 1687 लाख रुपये के सार्वजनिक काम करवाकर सड़कों,गलियों और नालियों की मरम्मत करके लोगों को सुविधा प्रदान की गई। अनीता दर्शी ने बताया कि शहर की 26 लिक सड़कों पर 3.5 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य जारी है। पुरानी लाइटों की जगह नई एलईडी लाइटें लग चुकी हैं और लोगों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। 266 झुग्गी-झोपड़ियों वालों के लिए प्लाट, सैनिटेशन के 39 कर्मचारियों को डीसी रेटों पर सैलरी, सड़कों को सजाना,शहर का सुंदरीकरण, सफाई के लिए बड़ी मशीनों की खरीदारी, कूडे़ के निपटारे के लिए मशीनें खरीदने के अलावा 1200 रेहड़ी वालों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए कर्जे दिए गए हैं।

इस मौके अपने कर्तव्यों को बढि़या ढंग से निभाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा दिल्ली में बतौर जज नियुक्त मोक्षा बैंस को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी