तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपती घायल

। जिले के गांव जलालाबाद में वीरवार दोपहर को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 04:21 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 04:21 PM (IST)
तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपती घायल
तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपती घायल

संवाद सहयोगी,मोगा

जिले के गांव जलालाबाद में वीरवार दोपहर को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस 108 की मदद से मोगा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।

अस्पताल में भर्ती रंजीत कौर पत्नी वीरपाल सिंह निवासी लुधियाना ने बताया कि वह पति के साथ बाइक पर सवार होकर पट्टी को जा रहे थे। जैसे ही वह गांव जलालाबाद पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस 108 के पायलट मनप्रीत सिंह व अनमोल सिंह ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। दंपती को प्राथमिक उपचार देने के साथ अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

chat bot
आपका साथी