संतुलन खोने से बस पेड़ से टकराई, चालक की मौत, पांच घायल

। मोगा-फिरोजपुर रोड पर रविवार की सुबह फिरोजपुर से लुधियाना जा रही बस का संतुलन बिगड़ गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:17 PM (IST)
संतुलन खोने से बस पेड़ से टकराई, 
चालक की मौत, पांच घायल
संतुलन खोने से बस पेड़ से टकराई, चालक की मौत, पांच घायल

संवाद सहयोगी,मोगा

मोगा-फिरोजपुर रोड पर रविवार की सुबह फिरोजपुर से लुधियाना जा रही बस का संतुलन बिगड़ गया। इस वजह से बस सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए फिरोज, सितारू, कादिर, सुरिदर व उपेन्द्र निवासी फाजिल्का ने बताया कि वह सरकारी बस में सवार होकर फाजिल्का से लुधियाना जा रहे थे कि गांव तलवंडी भाई के पास क्रास होने के चलते अचानक चालक बस से संतुलन खो बैठा और बस सड़क के किनारे खाली जगह पर लगे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में उनके सहित पांच लोग घायल हो गए। वहीं बस का चालक अमनदीप सिंह निवासी रनियां की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। सिविल अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को हादसे की सूचना दे दी है। थाना सदर की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत थाना बधनी कलां की पुलिस को रविवार की सुबह बरनाला रोड पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक उक्त व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है।

थाना बधनी कलां के एएसआइ जगसीर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि बधनी-बरनाला रोड पर गुरुद्वारा साहिब को जाने वाले सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष के करीब है। मृतक ने आसमानी रंग का कुर्ता पाजामा तथा लाल पीले रंग की स्वेटर पहना हुआ था। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए पहचान हेतु शव घर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

chat bot
आपका साथी