कर्नल बाबू सिंह की काव्य पुस्तक पूरा जिन तोला का लोकार्पण

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष साहित्यिक समागम मोगा में करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 06:12 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 06:30 AM (IST)
कर्नल बाबू सिंह की काव्य पुस्तक पूरा जिन तोला का लोकार्पण
कर्नल बाबू सिंह की काव्य पुस्तक पूरा जिन तोला का लोकार्पण

जागरण संवाददाता, मोगा: श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष साहित्यिक समागम में लेखक कर्नल बाबू सिंह की काव्य पुस्तक पूरा जिन तोला का लोकार्पण किया गया। फ्रीडम फाइटर भवन मोगा में लोक साहित्य अकादमी और ब़जम-ए-अदब की तरफ से हुए विशेष समागम में अध्यक्षीय मंडल में प्रधान एडवोकेट जसबीर सिंह गिल, डॉ. सुरजीत सिंह दौधर, बलदेव सिंह सड़कनामा, लिखारी सभा मोगा के प्रधान सुरजीत सिंह काउंके, गुरबचन सिंह चिंतक और प्रिंसिपल पूर्ण सिंह संधू शामिल थे। इस मौके वक्ताओं ने कर्नल बाबू सिंह की साहित्यक क्षेत्र की उपलब्धियों, लेखन शैली पर विस्तार से विचार विमर्श किया। उन्होंने

कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर पुस्तकें लिखना समय की जरूरत है। दिशाहीन हो रहे नौजवानों को

श्री गुरु नानक देव जी की विचारधारा से उन्हें सही रास्ता दिखाया जा सकता है। इस मौके कर्नल बाबू सिंह ने कहा कि यह किताब उन्होंने दो साल की कड़ी मेहनत के बाद लिखी है। किताब के बीच की चुनिंदा कविताएं पेश करते हुए उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के सिद्धातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अज्ञानता दूर करके ज्ञान की लहर चलाई और आज के समय में भी गुरु साहिब जी की विचारधारा गुमराह होती नौजवानी को बचा सकती है। इस मौके ज्ञान सिंह, पंजाब काग्रेस के जनरल सचिव गुरबचन सिंह बराड़, उपिन्दर सिंह गिल, रमजीत सिंह चूहड़चक्क, बलविन्दर सिंह, गुलजार सिंह, दर्शन सिंह, हरजीत सिंह, नछत्तर सिंह प्रेमी, सुरजीत सिंह गुर्दे, दरबारा सिंह तूर, अशोक चट्टानी, बुआ सिंह सिद्धू, गुरचरन सिंह संघ, अमरजीत सोही, हरजीत सिंह, हरनेक सिंह बुघ्घीपुरा, धामी गिल, कर्म सिंह कर्म घोलिया, दिलबाग सिंह बुक्कणवाला, इकबाल सिंह बुघ्घीपुरा, सतवंत सिंह लंडेआना आदि उपस्थित थे। मंच संचालक की भूमिका डॉ. अजीतपाल सिंह ने बाखूबी निभाई।

chat bot
आपका साथी