रेलवे अंडरब्रिज के पास कूड़ा स्वच्छता पर धब्बा

मोगा स्वछता अभियान को साकार करने के लिए पिछले दिनों नगर निगम मोगा को प्रदेशभर में को छठा स्थान मिला है। 19 नवंबर को स्वछ भारत मिश्न के तहत जिले को राष्ट्रीय पुस्कार मिल चुका है। मगर लोगों की अनदेखी नगर निगम पर भारी पड़ती जा रही है। आज भी शहर के बहुत से ऐसे स्थान हैं जहां रोजाना लोगों का आवागमन होने के बाद भी कूडे़ के ढेर लगे नजर आते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 02:06 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 05:59 AM (IST)
रेलवे अंडरब्रिज के पास कूड़ा स्वच्छता पर धब्बा
रेलवे अंडरब्रिज के पास कूड़ा स्वच्छता पर धब्बा

संवाद सहयोगी, मोगा

स्वच्छता अभियान को साकार करने के लिए पिछले दिनों नगर निगम मोगा को प्रदेशभर में को छठा स्थान मिला है। 19 नवंबर को स्वच्छ भारत मिश्न के तहत जिले को राष्ट्रीय पुस्कार मिल चुका है। मगर, लोगों की अनदेखी नगर निगम पर भारी पड़ती जा रही है। आज भी शहर के बहुत से ऐसे स्थान हैं, जहां रोजाना लोगों का आवागमन होने के बाद भी कूडे़ के ढेर लगे नजर आते हैं। इनमें से ही एक स्थान है रेलवे अंडरब्रिज के पास। इसे लोगों ने कूड़े का डंप बना दिया है। जिसके कारण इस रोड से होकर रेलवे स्टेशन व नेचर पार्क में सैर करने के लिए आने वाले लोगों को कूड़े के कारण फैली दुर्गध का भी सामना करने को विवश होना पड़ता है।

हालत यह है कि लोगों द्वारा फेंके गए कूड़े के कारण यहां पर लावारिस पशु भी मंडराते रहते हैं। वहीं बारिश के दिनों में इस कूड़े के कारण चारों ओर दुर्गध ही दुर्गध फैल जाती है। वहीं इस बारे में लोगों ने निगम से भी आग्रह किया है कि वह उन्हें इस कूड़े के डंप से निजात दिलाए, ताकि सैर के लिए जाते समय वह स्वच्छ वातावरण का भी आनंद लें अन्यथा यह डंप स्वच्छता पर धब्बा लगा रहा है।

---------------

पशुओं का रहता है जमावड़ा

बैंक कर्मचारी कुलविदर शर्मा का कहना है कि रेलवे अंडरब्रिज के पास बनने वाला कूड़े का डंप हर किसी कि लिए परेशानी है। यहां लावारिस पशुओं सहित कुत्तों का जमावड़ा बना रहने से कूड़ा सड़क सड़क पर बिखर जाता है। इससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। यही नहीं यहां लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या भी लोगों के लिए घातक सिद्ध हो सकती है।

-----------

बारिश में होती है ज्यादा परेशानी

पर्यावरण प्रेमी नितिन जैन का कहना है कि इस डंप से विशेष रूप से बारिश के दिनों में ज्यादा परेशानी होती है। यह कूड़ा बहकर रेलवे अंडरब्रिज के नीचे आ जाता है और इससे पानी की निकासी भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि या तो नगर निगम या फिर रेलवे अधिकारियों द्वारा इस कूड़ा डंप को यहां से हटाना चाहिए।

-----------

सैर करने वाले दुर्गध से परेशान

समाजसेवक सुखमंदर सिंह ने बताया कि भले ही शहर में नगर निगम की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। फिर भी कुछ लोगों की अनदेखी अन्य लोगों पर ही भारी पड़ रही है। नेचर पार्क के पास रेलवे अंडरब्रिज के किनारे लोगों द्वारा कूड़े के ढेर लगाए गए हैं। जिसके कारण पार्क में सैर करने के लिए आने वाले लोगों को दुर्गध का सामना करना पड़ता है।

-----------

जागरूक किया पर समाधान नहीं हुआ

इस बारे में नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अमरजीत कुमार ने कहा कि उक्त स्थान पर आसपास के लोगों द्वारा कूड़ा फेंका गया है। इस बारे में उन्हें कई बार जागरूक भी किया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। वह वीरवार को उक्त स्थान पर लगे कूड़े के ढेर को सफाई करवा देंगे।

chat bot
आपका साथी