ब्लूमिग बड्स स्कूल के बच्चों को बताया अच्छे से हाथ धोने का तरीका

। ब्लूमिग बड्स स्कूल के चेयरमेन संजीव सैनी व कमल सैनी ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए हाथ धोने की महत्ता के बारे में और महामारी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:16 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:16 PM (IST)
ब्लूमिग बड्स स्कूल के बच्चों को बताया 
अच्छे से हाथ धोने का तरीका
ब्लूमिग बड्स स्कूल के बच्चों को बताया अच्छे से हाथ धोने का तरीका

संवाद सहयोगी,मोगा

ब्लूमिग बड्स स्कूल के चेयरमेन संजीव सैनी व कमल सैनी ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए हाथ धोने की महत्ता के बारे में और महामारी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया।

स्कूल के विद्यार्थियों ने शनिवार को ग्लोबल हैंडवाश डे मनाया। यह दिवस मनाने का मुख्य विषय हमारा भविष्य हमारे हाथों में था। आओ मिल कर आगे बढ़ें जिससे हमारी वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढि़यों को सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण दिया जा सके। इस दौरान विद्यार्थियों ने अलग-अलग गतिविधियों में भाग लिया।

शिक्षकों ने बताया कि हाथ कब और क्यों धोने चाहिए। विद्यार्थियों को हाथ धोने का सही विधि की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों को भी हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। प्रिसिपल हमीलिया रानी ने बताया कि स्कूल पूरी तरह कोविड नियमों का पालना कर रहा है और अपने विद्यार्थियों को भी हाथ धोने की महत्ता, मास्क पहनना और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने को जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी