भाजपा का दामन छोड़ अर्जुन कुमार कांग्रेस में हुए शामिल

। भाजपा के एससी सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 10:38 PM (IST)
भाजपा का दामन छोड़ अर्जुन कुमार  कांग्रेस में हुए शामिल
भाजपा का दामन छोड़ अर्जुन कुमार कांग्रेस में हुए शामिल

संवाद सहयोगी,मोगा

भाजपा के एससी सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वर्तमान में अर्जुन कुमार के पास भाजपा में कोई पद नहीं था। विधायक डा. हरजोत कमल ने सोमवार को अर्जुन कुमार को कांग्रेस में शामिल होने पर सम्मानित किया।

विधायक डा.हरजोत कमल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मेहनती कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान करती आई है। भाजपा से आए कार्यकर्ताओं को भी पूरा सम्मान दिया जाएगा। यहां युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह पत्तों भी मौजूद थे। अर्जुन कुमार ने कहा कि वह विधायक डा. हरजोत कमल की कार्यशैली से बेहद प्रभावित हैं। इस मौके पर उपेन्द्र गिल,सुरेन्द्र सिंह बावा, पूर्व एसपी मुख्तयार सिंह, सीरा चक्कर, चेयरमैन दीशा बराड़, मार्केट कमेटी मोगा के वाइस चेयरमैन सीरा लंडेके, प्रभजीत गिल, करण भाटिया, परमजीत सिंह, दीपू सहोता, अरमान भुल्लर, जग्गा सिंह, नीतू गुप्ता, डा. गुरप्रीत सिंह चाहल, राजू सहोता, मनराज लंडेके, विपिन गर्ग, पराग जोशी, लाजविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय शर्मा का कहना है कि अर्जुन कुमार भाजपा से निकाले हुए हैं, वे मौका परस्त हैं, ऐसे लोगों को लेकर कांग्रेस खुश होती है तो उनकी ये खुशी बनी रहनी चाहिए। वर्तमान में अर्जुन कुमार के पास कोई पद नहीं था, पहले एससी सेल के जिलाध्यक्ष थे लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था।

सत्य साईं मुरलीधर कालेज में आनलाइन मनाया योग दिवस भारत सरकार के आयुष मंत्रालय एवं गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी होशियारपुर पंजाब के दिए गए आदेशों के अनुसार सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस श्री सत्य साई मुरलीधर आयुर्वेदिक कालेज एवं हस्पताल द्वारा एक वेबिनार आयोजित किया गया। कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ऑनलाइन माध्यम से मनाया गया। जिसमें फेसबुक व गूगल मीट का इस्तेमाल किया गया। सब ने इस प्रोग्राम के माध्यम से घर पर बैठकर ही इस आयोजन में भाग लिया।डा पीसी सिगला एवं डा.रजनी सिगला ने स्वयं उपस्थित होकर इस योग श्रृंखला की शोभा बढाई। पीसी सिगला ने सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का अनुरोध किया।उन्होंने कहा कि योग ही स्वस्थ जीवन जीने की कला है और योग से ही हम स्वस्थ रह सकते है। कोविड के काल में योग किस तरह हमें स्वस्थ रहने में सहायक हो सकता है ऐसे विषयों पर चर्चा की गई। डा. नीरज द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी