भाविप ने करवाई क्षेत्रीय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता

। भारत विकास परिषद की ओर से क्षेत्रीय भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता शहीदी पार्क में करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 04:44 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 04:44 PM (IST)
भाविप ने करवाई क्षेत्रीय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता
भाविप ने करवाई क्षेत्रीय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता

संवाद सहयोगी, मोगा

भारत विकास परिषद की ओर से क्षेत्रीय भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता शहीदी पार्क में करवाई गई। इसका आरंभ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर क्षेत्र-एक देवराज शर्मा, एवं राष्ट्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय प्रोजेक्ट चेयरमैन संस्कार चंद्र सैन जैन की ओर से भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ज्योति प्रज्वलित करके किया गया।

इस कार्यक्रम में डा. सीमांत गर्ग मुख्य अतिथि, पार्षद गौरव गुप्ता गुड्डू, जगदीश सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस क्विज प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब राज्य चारों क्षेत्रों की कुल सात टीमें सीनियर वर्ग और जूनियर विंग की छह टीमों ने भाग लिया। सभी टीमें अपने अपने प्रांत में अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम रही थीं, जिन्होंने मोगा में हुई हुई प्रतियोगिता में भाग लिया। नेशनल प्रोजेक्ट वाइस चेयरमैन राकेश सचदेवा ने बताया कि अब इस मुकाबले में प्रथम आने वाली टीम राष्ट्रीय स्तर पर जनवरी में कानपुर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री उत्तर क्षेत्र -एक सुशील शर्मा ने कहा कि भाविप का उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता करवाना नहीं बल्कि हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाना है ताकि वे भारत को जान सकें। हम सब अपना दायित्व समझें कि हमने भारत का विकास करना है और भारतीय संवेदनाओं का विस्तार करना है। क्षेत्रीय मंत्री (संस्कार ) संदीप वाट्स, विक्टर छाबड़ा ( पंजाब दक्षिण) व ज्योत्सना ( संयोजिका जम्मू कशमीर) ने बड़े प्रभावी ढंग से प्रतियोगिता में बच्चों से आडियो व वीडियो के आधार पर प्रश्न पूछे। इस प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर दोनों वर्गों में पंजाब साउथ प्रथम, पंजाब पूर्व द्वितीय और पंजाब पश्चिम तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में पंजाब साउथ की अबोहर की टीम प्रथम व यूनियर वर्ग में मानसा की टीम प्रथम रही। राष्ट्रीय मंत्री संगठन डा. राजेश पुरी ने बच्चों को अधिक से अधिक ज्ञान हासिल करके आगे बढ़ने को प्रेरित किया। इस मौके पर प्रकल्प प्रभारी सुमनकांत विज, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख विजय गुगलानी के अलावा प्रांतीय अध्यक्ष विजय कांसल, प्रांतीय सचिव राजिदर गोयल, नरेश कांसल, गोपाल कृष्ण शर्मा,प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख एकल गायन मनोज मोंगा, रीजन सचिव सेवा सुनील जैन, शाखा अध्यक्ष महेंद्र जिदल, सचिव रघुबीर गर्ग, कैशियर राकेश गोयल, जयदीप कटारिया, राकेश बजाज, विजय मदन, गुरजीत सिंह, राजिदर सचदेवा,सुरिदर अग्रवाल, सुधीर कोहली, मदन लाल बांसल, मनमोहन बांसल महिला प्रमुख मालती मोंगा, पूनम गोयल,आशिमा सचदेवा, किरण सचदेवा, नीरजा सूद, लीना गोयल आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी