जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को 10 लाख मुआवजा दे केंद्र : कादरवाला

भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की बैठक नेचर पार्क में भूपेन्द्र सिंह दौलतपुरा की अध्यक्षता में वीरवार को हुई। इसकी अध्यक्षता महासचिव जगतार सिंह चोटियां ने की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 04:26 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 04:26 PM (IST)
जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को 10 
लाख मुआवजा दे केंद्र : कादरवाला
जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को 10 लाख मुआवजा दे केंद्र : कादरवाला

संवाद सहयोगी,मोगा

भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की बैठक नेचर पार्क में भूपेन्द्र सिंह दौलतपुरा की अध्यक्षता में वीरवार को हुई। इसकी अध्यक्षता महासचिव जगतार सिंह चोटियां ने की। जिला प्रेस सचिव मुख्तयार सिंह दीना ने मीडिया को बैठक की जानकारी दी।

इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूरत सिंह कादरवाला, प्रीतम सिंह बाघापुराना, मोहन सिंह जींदड़ा विशेष तौर उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते दौलतपुरा व डा. कुलवंत लौहारा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने के फैसला का किसान संगठन स्वागत करता है। चोटियां व बाघापुराना ने कहा कि संयुक्त मोर्चे द्वारा 26 नवंबर को बड़ा इकट्ठ करने की घोषणा की है उसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। जरनैल सिंह तखानवध और कादरवाला ने कहा कि कई किसानों को अभी तक धान की पेमेंट नहीं मिली है। जिला प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द पेमेंट किसानों के खातों में डाली जाए, नहीं तो यूनियन संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी।

दीना व इकबाल सिंह निधावाला ने मांग की कि आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को केंद्र सरकार 10 लाख रुपये का मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और किसानों पर दर्ज किए गए पर्चे रद करे।

इस बैठक में निर्मल सिंह कालिये वाला ब्लाक अध्यक्ष मोगा-दो, कुलदीप सिंह तखानवध ब्लाक अध्यक्ष मोगा-एक, गुरजिदर सिंह ब्लाक अध्यक्ष बाघापुराना, मंजीत सिंह खोटे ब्लाक अध्यक्ष निहाल सिंह वाला, जिदर सिंह जैमल वाला, हरविदर सिंह नंबरदार, राजेन्द्र सिंह, जसवीर सिंह, जगरूप सिंह धूड़कोट चढ़त सिंह वाला, पाला सिंह, राजा सिंह घलकलां, गुरमेल सिंह डगरू, मेजर सिंह, गुरदेव सिंह सद्दा सिंह वाला, सुरिदर सिंह चोटियां, भिदर सिंह जैमलवाला, मेजर सिंह, राजेन्द्र सिंह, गुरचरण सिंह, प्रदमन सिंह बाघापुराना, कुलवंत सिंह मुंडी जमाल, बलवीर सिंह, भगत सिंह लंगेयाना आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी