गश्त पर गई पुलिस टीम पर हमला, सात पर केस, तीन गिरफ्तार

। गांव कपूरे में गश्त पर गई पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में थाना मैहना की पुलिस सात ज्ञात व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:40 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:40 PM (IST)
गश्त पर गई पुलिस टीम पर हमला, 
सात पर केस, तीन गिरफ्तार
गश्त पर गई पुलिस टीम पर हमला, सात पर केस, तीन गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मोगा

गांव कपूरे में गश्त पर गई पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में थाना मैहना की पुलिस सात ज्ञात व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसआइ गुलजिदरपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सिपाही धनवंत सिंह ने बताया कि वह 24 जुलाई की रात 11 बजे पुलिस पार्टी के साथ निजी गाड़ी में इलाके में गश्त कर रहे थे। जब वह गांव कपूरे में पहुंचे तो आरोपित तरसेम सिंह ने आगे आकर उनकी गाड़ी रोक ली और बोला कि वह गांव का गणमान्य व्यक्ति है। पुलिस रोजाना गांव में आकर लोगों को तंग परेशान करती है। ऐसे में तरसेम सिंह के कहने पर गांव में लोग जमा हो गए। तरसेम सिंह के कहने पर लोगों घर की छतों से पत्थर चलाने लगे। इस दौरान आरोपित अर्शदीप सिंह ने मार देने की नीयत से उसके सिर पर ईट से प्रहार किया। वहीं, आरोपित रविदर सिंह ने हवलदार सिकंदर सिंह की ओर जोर से ईट फेंक। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता के बयानों पर तरसेम सिंह, सुखविदर कौर, अर्शदीप सिंह, रविदर सिंह, बलविदर सिंह,मनदीप कौर, कुलदीप सिंह निवासी कपूरे सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए तरसेम सिह, मनजीत कौर व कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी