तेजधार हथियारों से बाइक सवार दो लोगों को किया घायल

। गांव सलीना को जाती सड़क पर कार सवार पांच लोगों ने शुक्रवार की रात बाइक सवार दो लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 10:28 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 10:28 PM (IST)
तेजधार हथियारों से बाइक सवार दो लोगों को किया घायल
तेजधार हथियारों से बाइक सवार दो लोगों को किया घायल

संवाद सहयोगी,मोगा

गांव सलीना को जाती सड़क पर कार सवार पांच लोगों ने शुक्रवार की रात बाइक सवार दो लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।

सिविल अस्पताल में भर्ती गुरप्रीत सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह निवासी गांव सलीना ने कहा कि वह अपने दोस्त सुरेश कुमार पुत्र विजय कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव सलीना को जा रहा था। जैसे ही वह सलीना लिक रोड पर पहुंचे तो एक कार में सवार पांच लोगों ने उनको घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद सभी हमलावर फरार हो गए। दोनों को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल प्रशासन ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

सात मई शाम तक हुई 7453132 क्विंटल गेहूं की खरीद डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मोगा की मंडियों में सात मई की सायं तक 7455801 क्विंटल गेहूं की आमद हुई है। इसमें से 99 फीसद 7453132 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि जिले की 109 अनाज मंडियों के अलावा 162 और अस्थाई यार्डों को खरीद स्टेशन बनाया गया है। जिले में और खरीद केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। जिला मंडी अफसर मनदीप सिंह ने कहा कि गेहूं के सीजन दौरान में अब तक पनग्रेन द्वारा 2270162 क्विंटल गेहूं, मार्कफेड की ओर से 1865156 क्विंटल गेहूं, पनसप द्वारा 1725871.5 क्विंटल गेहूं, एफसीआइ द्वारा 498693.5 क्विंटल गेहूं तथा पंजाब वेयर हाउस द्वारा 1092510 क्विंटल गेहूं की सात मई की सायं तक खरीद की जा चुकी है। डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने बताया कि जिला प्रशासन ने जिले की सारी मंडियों में किसानों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कोरोना का प्रभाव कम करने के लिए हर संभव प्रबंध किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी