राष्ट्रीय चैंपियन बने आर्यन कालड़ा को ट्राफी देकर किया सम्मानित

। कंप्यूटर की गति से गणितीय गणना में बच्चों को निपुण बनाने वाली यूसीमास अबेकस संस्था की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चैंपियन बने मोगा के आर्यन कालड़ा को मंगलवार को रामगंज स्थित संस्था के यूनिट में सेंटर हेड अलका गर्ग ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:56 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:56 PM (IST)
राष्ट्रीय चैंपियन बने आर्यन कालड़ा  को ट्राफी देकर किया सम्मानित
राष्ट्रीय चैंपियन बने आर्यन कालड़ा को ट्राफी देकर किया सम्मानित

संवाद सहयोगी,मोगा

कंप्यूटर की गति से गणितीय गणना में बच्चों को निपुण बनाने वाली यूसीमास अबेकस संस्था की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चैंपियन बने मोगा के आर्यन कालड़ा को मंगलवार को रामगंज स्थित संस्था के यूनिट में सेंटर हेड अलका गर्ग ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।

पिछले साल अक्टूबर में हुई आनलाइन प्रतियोगिता का परिणाम इस साल घोषित किया गया था। संस्था की ओर से चैंपियन ट्राफी दो दिन पहले ही भेजी गई थी। आर्यन ने देश भर में अपने लेवल में भाग लेने वाले करीब सात हजार प्रतियोगियों को मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। सेंटर हैड अलका गर्ग ने बताया कि मोगा के 31 बच्चों ने इन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। आर्यन कालड़ा के अलावा सानवी मित्तल ने पहला, एंजल कालड़ा व वरदान अब्बी ने दूसरा स्थान, अर्शिता और सानिध्य ने चौथा तथा अमायरा, रिहान गोयल व नंदनी ने अपने वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त किया। 11 बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाया था। हाल ही में इंटरनेशनल चैंपियनशिप भी आनलाइन हुई है, इसमें भी मोगा यूनिट के कई बच्चों ने हिस्सा लिया है। यूनिट हेड अलका गर्ग का मानना है कि इंटरनेशनल स्टर पर ही उनके यूनिट के कई बच्चे अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। दो दिवसीय फ्री आनलाइन कोविड केयर प्रोग्राम आज से कोरोना महामारी से लड़ने में सांस प्रक्रिया, मेडिटेशन व योग के महत्व की जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आनलाइन कोविड केयर प्रोग्राम का आयोजन 23 व 24 जून को किया जा रहा है।

डीसी संदीप हंस ने बताया कि यह प्रोग्राम आर्ट आफ लिविग के सहयोग से बिल्कुल फ्री कराया जाएगा। इस प्रोग्राम में कोरोना से बचाव के लिए रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाने व स्वस्थ रहने की अन्य विधियों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यह प्रोग्राम सेहत विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा करवाया जा रहा है।प्रतिभागियों की आनलाइन रजिस्ट्रेशन की गई है। जिनके आगे पांच ग्रुप बनाए गए हैं। यह प्रोग्राम अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।

chat bot
आपका साथी