बेसहारा पशुओं के लिए अरोड़ा बिरादरी ने शुरू की जल सेवा

मोगा अरोड़ा बिरादरी के जिलाध्यक्ष रजिदर छाबड़ा ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर गोवंश की सेवा को आगे बढ़ाते हुए गर्मी के मद्देनजर सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा जानवरों को पानी पिलाने की मुहिम आरंभ की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:45 PM (IST)
बेसहारा पशुओं के लिए अरोड़ा बिरादरी ने शुरू की जल सेवा
बेसहारा पशुओं के लिए अरोड़ा बिरादरी ने शुरू की जल सेवा

संवाद सहयोगी, मोगा

अरोड़ा बिरादरी के जिलाध्यक्ष रजिदर छाबड़ा ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर गोवंश की सेवा को आगे बढ़ाते हुए गर्मी के मद्देनजर सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा जानवरों को पानी पिलाने की मुहिम आरंभ की है। यह सेवा 101 दिन तक जारी रहेगी। इस कार्य के लिए उन्होंने छोटा हाथी (गाड़ी) भी मुहैया करवाई है।

इस संदर्भ में अरोड़ा बिरादरी के सरपरस्त रजिदर वधवा, सरपरस्त अशोक धमीजा व विजय भूषण टीटू ने पानी की गाड़ी को रवाना किया। उन्होंने कहा कि शहर में जाकर सड़कों पर घूमने वाले जानवरों को पानी पिलाया जाएगा, ताकि गोधन गर्मी से राहत पा सके। बरादरी के जिला इंचार्ज सोनू अरोड़ा ने कहा कि 22 मार्च से लगातार सड़कों पर रहने वाले जानवर भूखे न रहें, इसके लिए तब से निरंतर सुबह व शाम को गोवंश को तूड़ी व हरा चारा डालकर सेवा की जा रही है। इस अवसर पर सोनू अरोड़ा, सतीश वधवा, हरपाल सिंह वधवा, सोनू मिड्डा, विक्की मिड्डा, बाल जी व नरिदर अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी