शास्त्र के साथ शस्त्र भी अनिवार्य : सरोठिया

मातृशक्ति विश्व हिदू परिषद मोगा ने रविवार को भारत माता मंदिर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:03 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:18 PM (IST)
शास्त्र के साथ शस्त्र भी अनिवार्य : सरोठिया
शास्त्र के साथ शस्त्र भी अनिवार्य : सरोठिया

संवाद सहयोगी, मोगा : मातृशक्ति विश्व हिदू परिषद मोगा ने रविवार को भारत माता मंदिर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मातृशक्ति ने देवी माता की आराधना करते हुए शस्त्र पूजन किया। इस उपरांत सत्संग का भी आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन मुख्य पुजारी नरेंद्र झा ने किया। विश्व हिदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री देविदर सरोठिया ने वर्तमान समय में महिलाओं के समाज में योगदान पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि हिदू धर्म में किसी भी देवी देवता का कोई भी स्वरूप बिना शास्त्र के नहीं है। वर्तमान में जहां शास्त्र की समाज को जरूरत है, वहीं आत्मरक्षा के लिए शस्त्र भी हमारे लिए जरूरी हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रिकल गुप्ता, उपाध्यक्ष अनु, पूनम शर्मा, रिकू गर्ग, शबनम मंगला, चंदन, नीरू अग्रवाल, चांद रानी, प्रोमिला मैनराय, पूजा शर्मा सहित मातृशक्ति की कई बहनें हाजिर थीं।

chat bot
आपका साथी