पति व ससुराल वालों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

। पुराना मोगा में रहने वाली एक विवाहिता ने पति व ससुराल के अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:55 PM (IST)
पति व ससुराल वालों पर लगाया 
मारपीट करने का आरोप
पति व ससुराल वालों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

संवाद सहयोगी,मोगा

पुराना मोगा में रहने वाली एक विवाहिता ने पति व ससुराल के अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल महिला को उसकी मां ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

अस्पताल में भर्ती किरणदीप कौर की मां रानी निवासी चड़िक ने बताया कि उसकी बेटी की शादी एक वर्ष पहले मनीष कुमार से हुई थी। शादी के कुछ समय के उपरांत उसकी बेटी को उसका पति व ससुराल के अन्य सदस्य परेशान करने लगे। शनिवार को उसकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार करने पर मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। भाई और भाभी पर लगाया मारपीट करने का आरोप मोहल्ला अंगदपुरा में रहने वाले एक युवक ने भाई व भाभी पर मारपीट करने व केशों की बेअदबी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सत्कार कमेटी समेत अन्य सिख संगठनों कार्रवाई की मांग की है।

सिविल अस्पताल में भर्ती 29 वर्षीय गोबिद सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी मोहल्ला अगंदपुरा ने बताया कि उसकी दादी के पास साढ़े चार मरले जमीन थी। दादी की देखभाल वह कर रहा था। कुछ समय बाद दादी की मौत हो गई उसकी दादी ने अपने हिस्से की वसीयत उसके नाम कर दी। उसने मजदूरी कर अपनी तीन बहनों की शादी करने के साथ दादी के हिस्से की जमीन पर मकान बना लिया। उसका भाई व भाभी उसकी दादी से अलग रहते थे, लेकिन दादी की मौत होने के उपरांत वह उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से शनिवार को सुबह उसकी भाभी व भाई ने उसे बुरी तरह पीटा और उसकी दाढ़ी व केशों की बेअदबी की।

सत्कार कमेटी समेत अन्य सिख संगठनों से संबंधित बाबा जसविदर सिंह, सुखदीप सिंह, सतपाल सिंह, बलजीत सिंह ,परमिदर सिंह, राजू सिंह ,जसपाल सिंह, हरप्रीत सिंह आदि ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित को इंसाफ दिलाया जाए, अन्यथा वह खुद कार्रवाई करने को मजबूर होंगे। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दे दी है।

chat bot
आपका साथी