भगवान वाल्मीकि के मूल्यों व आदर्शो को जीवन में अपनाएं : रामगोपाल

मोगा प्रभु श्री राम चंद्र राम का भगवान वाल्मीकि ने ही पूरी दुनिया को महामानव के रूप में परिचय कराया था। भगवान वाल्मीकि ने अपनी रचनाओं से मर्यादा सत्य प्रेम मित्रत्व व सेवक धर्म को परिभाषित किया था। हम सभी को अपने जीवन में भगवान वाल्मीकि के मूल्यों व आदर्शो को स्थापित करना चाहिए। यह बात शहीदी पार्क शाखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में भगवान वाल्मीकि के जयंती समारोह में संघ के प्रांत प्रचारक रामगोपाल ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:32 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:32 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि के मूल्यों व आदर्शो को जीवन में अपनाएं : रामगोपाल
भगवान वाल्मीकि के मूल्यों व आदर्शो को जीवन में अपनाएं : रामगोपाल

संवाद सहयोगी, मोगा

प्रभु श्री राम चंद्र राम का भगवान वाल्मीकि ने ही पूरी दुनिया को महामानव के रूप में परिचय कराया था। भगवान वाल्मीकि ने अपनी रचनाओं से मर्यादा, सत्य, प्रेम, मित्रत्व व सेवक धर्म को परिभाषित किया था। हम सभी को अपने जीवन में भगवान वाल्मीकि के मूल्यों व आदर्शो को स्थापित करना चाहिए। यह बात शहीदी पार्क शाखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में भगवान वाल्मीकि के जयंती समारोह में संघ के प्रांत प्रचारक रामगोपाल ने कही।

उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रभु श्री राम ने वनवास के दौरान भील व वनवासियों के बीच रह कर कार्य किया उसी प्रकार भगवान वाल्मीकि ने भी अपनी सारी उम्र वनवासी लोगों की सेवा में लगा दी थी। इसीलिए ये दोनों ही पूरे समाज में पूजनीय और प्रात: स्मरणीय हैं। जब हम वाल्मीकि रामायण में प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र को पढ़ते हैं, तो हमें भी उनके गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर जिला कार्यवाह विजय कौशिक, सह जिला कार्यवाह ज्वालाप्रसाद, जिला शारीरिक प्रमुख राजकुमार शर्मा, नगर कार्यवाह डा. मुकेश कोचर, सामाजिक समरसता विभाग प्रमुख राजिदर बाबू, जिला प्रमुख अनीश बांसल, सेवा भारती के कुलवंत सिंह राजपूत, स्मारक समिति अध्यक्ष डा. राजेश पुरी, भारत विकास परिषद के राजिदर सचदेवा, विहिप के जिला मंत्री वरिदर गर्ग व पूर्व डिप्टी मेयर अनिल बांसल, दविदर शर्मा, देवकी गोयल, मंदीप सिंह, वकील गोविद राय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी