कांग्रेसियों की कुर्सी की लड़ाई ने पंजाब को बर्बाद कर दिया : हरमनजीत सिंह

। आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष हरमनजीत सिंह दीदारे वाला ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के इस्तीफे देने पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि अली बाबा बदले जाने से परिस्थितियां नहीं बदल जाएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:55 PM (IST)
कांग्रेसियों की कुर्सी की लड़ाई ने पंजाब 
को बर्बाद कर दिया : हरमनजीत सिंह
कांग्रेसियों की कुर्सी की लड़ाई ने पंजाब को बर्बाद कर दिया : हरमनजीत सिंह

संवाद सहयोगी,मोगा

आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष हरमनजीत सिंह दीदारे वाला ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के इस्तीफे देने पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि अली बाबा बदले जाने से परिस्थितियां नहीं बदल जाएंगी। साढ़े चार वर्षों से जारी माफिया राज के हमाम में सभी कांग्रेसी बेनकाब हैं।

उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में कैप्टन व उसके विधायकों व वजीरों ने पंजाब की खुशहाली के बारे कभी नहीं सोचा, सिर्फ अपनी तिजोरियां भरने में लगे रहे। अगर पंजाब व पंजाब के लोग कांग्रेस सरकार के एजेंडे में होते तो कांग्रेस को यह दिन देखने की नौबत नहीं आती। कांग्रेसियों की कुर्सी की लड़ाई ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस में वर्तमान फेरबदल राज्य के लोगों को गुमराह करने की अंतिम कोशिश है कि साढ़े चार वर्षों की नाकामियों व माफिया राज की लूट का ठीकरा सिर्फ कैप्टन अमरिदर सिंह पर फोड़ कर बाकी पार्टी को पाक-पवित्र बता दिया जाए। लेकिन पंजाब की जनता राजनीतिक तौर पर बेहद जागरूक हो चुकी है। इसलिए जनता कांग्रेस के इस हाई प्रोफाइल ड्रामे का शिकार नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी