आप निगम चुनाव पार्टी चुनाव निशान पर लड़ेगी : हरमनजीत सिंह

मोगा आम आदमी पार्टी पंजाब में आगामी नगर निगम तथा कौंसिल चुनाव अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। इसकी घोषणा मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में जिला अध्यक्ष हरमनजीत सिंह बराड़ ने की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 02:39 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 07:29 AM (IST)
आप निगम चुनाव पार्टी चुनाव निशान पर लड़ेगी : हरमनजीत सिंह
आप निगम चुनाव पार्टी चुनाव निशान पर लड़ेगी : हरमनजीत सिंह

संवाद सहयोगी, मोगा

आम आदमी पार्टी पंजाब में आगामी नगर निगम तथा कौंसिल चुनाव अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। इसकी घोषणा मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में जिला अध्यक्ष हरमनजीत सिंह बराड़ ने की।

बराड़ ने कहा कि आप आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में सारी सीटों पर पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि शहरों में बदलाव के लिए यह सुनहरी मौका है कि लोग इस बार काम करने वाले व्यक्तियों को पार्षद चुनें।

उन्होंने चुनाव में काम करने वाले सरकारी अधिकारियों से अपील की है कि वे बिना किसी दबाव के ड्यूटी करें, क्योंकि एक वर्ष में कांग्रेस की सरकार बदल जाएगी।

बराड़ ने कहा कि नगर निगमों व कौंसिलों में करोड़ों के घपले किए जाते हैं। ऐसे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जरूरी है कि पढ़े-लिखे व योग्य व्यक्तियों को प्रतिनिधि चुना जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव निशान झाड़ू से गली मोहल्ले में राजनीतिक व कूड़े की गंदगी को साफ किया जाएगा।

किसान आंदोलन के बारे में बराड़ ने कहा कि केंद्र की तानाशाही मोदी सरकार को किसान विरोधी कानून रद कर देने चाहिए। आज देश के किसान अपनी मांगों को लेकर ठंड में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस सेंट्रल हाल में प्रधानमंत्री मोदी के सामने किसानों की आवाज उठाई है। आने वाले समय में भी जहां भी प्रधानमंत्री मोदी का सामना होगा, वहीं किसानों की आवाज बुलंद की जाएगी।

इस मौके पर महासचिव जिला मोगा दीपक समालसर, अमन रखड़ा मीडिया इंचार्ज जिला मोगा, तेजेन्द्र बराड़ कैशियर जिला मोगा, नसीब बावा पूर्व पार्षद, नरोत्तम पुरी पूर्व पार्षद, विजय तिवाड़ी ब्लाक इंचार्ज, अमित पुरी आप यूथ नेता, अजय शर्मा, प्यारा सिंह, मनप्रीत रिकू, संजीव कोछड़, गुरप्रीत सिंह सिद्धू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी