'आप' नेताओं ने डा. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से भारत संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर का जन्मदिन मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 10:46 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 10:46 PM (IST)
'आप' नेताओं ने डा. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए
'आप' नेताओं ने डा. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए

संवाद सहयोगी,मोगा

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से भारत संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर का जन्मदिन मनाया गया। समागम की शुरुआत पार्टी के लीगल सेल के उपाध्यक्ष एडवोकेट नसीब बावा, जिलाध्यक्ष हरमन सिंह बराड़ व अन्य सदस्यों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करके की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरमन सिंह बराड़, एडवोकेट नसीब बावा, एससी सेल के अध्यक्ष प्यारा सिंह ने डा. आंबेडकर की जीवनी से अवगत करवाते हुए कहा कि बाबा साहेब गरीब परिवार में पैदा हुए थे। लेकिन उनकी मेहनत व लगन ने उनको भारत का अति विद्वान व पढ़ा लिखा व्यक्ति बनाया। उन्होंने सभी को डा. आंबेडकर के दर्शाए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। इस मौके पर प्रदेश ज्वाइंट सचिव अजय शर्मा , प्रदेश यूथ सचिव अमित पुरी , ज्वाइंट सचिव संजीव कोछड़ , जमेर कालड़ा, एससी विग अध्यक्ष प्यारा सिंह,, एडवोकेट वरिदर रतियां, मनप्रीत रिकू, विक्रमजीत सिंह घाती, रिपी मित्तल अजय शर्मा, नरोत्तम पुरी, राजेन्द्र खैहरा तेजेन्द्र बराड़, अमन रखड़ा, सुरजीत सिंह, बाबा टेक सिंह, अजय कथूरिया, अवतार बेदी, रवि गिल आदि उपस्थित थे। गीता भवन में श्री रामायण के पाठ आरंभ

गीता भवन में नवरात्र के उपलक्ष्य में श्री रामायण के पाठ आरंभ किए गए, जिसका पारायण 21 अप्रैल को होगा। सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने पंडित नंद किशोर की अगुआई में गणपति पूजन, नवग्रह पूजन व कलश पूजन किया।

इसके उपरांत श्री रामायण की पूजा की गई। पंडित नन्द किशोर ने बताया कि भारतीय परंपरा के अनुसार आदर्श पुत्र,आदर्श पति एवं आदर्श राजा के सभी गुण प्रभु राम के जीवन चित्रण में मिलते हैं। भारत के हर घर में प्रभु राम की आराधना इसलिए होती है क्योंकि श्री राम ने अपने जीवन में आदर्श की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार प्रभु राम ने रावण जैसे असुर का विनाश करके पृथ्वी को भय मुक्त किया था। वर्तमान में धार्मिक आयोजनों द्वारा ही हम अपनी संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं। हनुमान जी ने हर पल भगवान राम के साथ रहकर रक्षा की जिसके कारण हनुमान जी को हिन्दू धर्म में कष्ट विनाशक और भय नाशक देवता के रूप में जाना जाता है। इस दौरान महिला मंडल की मोहिनी जिदल, नीना सिगला, रिजु गोयल, कांता बजाज, पुष्पा अग्रवाल, मोनिका गोयल, सरोज आदि ने भजनों का गायन किया।

chat bot
आपका साथी