विदेश ले जाने के नाम युवक से किया विवाद, 36 लाख खर्च करवाए, अब कर दिया मना, केस दर्ज

थाना सदर पुलिस ने गांव दौलतपुरा नीवां में रहने वाले एक व्यक्ति ने 23 सितंबर शिकायत दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 09:46 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 09:46 PM (IST)
विदेश ले जाने के नाम युवक से किया विवाद, 36 लाख खर्च करवाए, अब कर दिया मना, केस दर्ज
विदेश ले जाने के नाम युवक से किया विवाद, 36 लाख खर्च करवाए, अब कर दिया मना, केस दर्ज

संवाद सहयोगी, मोगा : थाना सदर पुलिस ने गांव दौलतपुरा नीवां में रहने वाले एक व्यक्ति ने 23 सितंबर 2020 को पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई शिकायत की जांच के उपरांत शादी करवाने व फीस अदा करने के लिए 36 लाख खर्च करने के बावजूद भी उसके बेटे को विदेश न ले जाने के मामले तहत पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिग सेल में तैनात थानेदार सुखजिदर सिंह ने बताया कि नरिदर सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी दौलतपुरा नीवां ने 23 सितंबर 2020 को पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसके लड़के मनप्रीत सिंह की शादी 26 अगस्त 2019 को हरमनप्रीत कौर पुत्री गुरचरण सिंह के साथ हुई थी। हरमनप्रीत कौर से शादी व उसको विदेश जाने के लिए दी गई फीस पर उनका 36 लाख रुपये खर्च आया था, लेकिन शादी के बाद हरमनप्रीत कौर समेत अन्य ने उसके बेटे को विदेश न भेजते हुए उनकी खर्च हुए राशि भी वापस नहीं किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों की जांच के उपरांत पीड़ित व्यक्ति के बयानों के अनुसार मनप्रीत सिंह की पत्नी हरमनप्रीत कौर पुत्री गुरचरण सिंह, गुरचरण सिंह, मनजिदर कौर पत्नी गुरचरण सिंह व गुरसिमरन सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी भिडर कलां थाना धर्मकोट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बनती कार्रवाई की जाएगी तथा जालसाजी में शामिल लोगों को गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी