राष्ट्रीय लोक अदालत में 326 केसों का निपटारा

। जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मोगा मनदीप पन्नू की अध्यक्षता में जिला मोगा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:56 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:56 PM (IST)
राष्ट्रीय लोक अदालत में 326 केसों का निपटारा
राष्ट्रीय लोक अदालत में 326 केसों का निपटारा

संवाद सहयोगी,मोगा

पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथारिटी चंडीगढ़ के चेयरमैन अजय तिवारी, सचिव अरुण गुप्ता की अगुआई तथा जिला एवं सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मोगा मनदीप पन्नू की अध्यक्षता में जिला मोगा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैच मोगा, निहाल सिंह वाला तथा बाघापुराना में स्थापित किए गए। सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मोगा अमरीश कुमार ने कहा कि इसमें 326 केसों का निपटारा किया गया तथा पांच करोड़ 97 लाख 26 हजार 585 रुपए की मुआवजा राशि पास की गई। अमरीश कुमार ने बताया कि इन लोक अदालतों से जहां आम लोगों को राहत मिलती है, वहीं लोगों के समय व पैसे की भी बचत होती है। लोक अदालत द्वारा दोनों पार्टियों में आपसी दुश्मनी खत्म हो जाती है तथा भाईचारा बढ़ता है। लोक अदालत में फैसला होने के बाद केस में लगी सारी कोर्ट फीस वापस मिल जाती है। इसके फैसले को दीवानी अदालत की डिग्री की मान्यता प्राप्त है। इसके फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं हो सकती। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अपने केसों का लोक अदालतों में फैला करवाकर अधिक से अधिक लाभ लिया जाए। अंत में सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मोगा ने अपील की कि हमें इन लोक अदालतों द्वारा केसों का फैसला करवाना चाहिए, ताकि समय व पैसे दोनों की बचत हो सके। काली माता मंदिर के दर्शनों के लिए 25 को रवाना होंगे श्रद्धालु जय मां चितपूर्णी सेवा मंडल मोगा की बैठक बिट्टा हांडा, प्रवीण गर्ग, सोनू धवन तथा प्रथम बांसल की अध्यक्षता में हुई।

इस मौके पर मंडल के सदस्यों ने कहा कि मंडल की ओर से इस बार 25 अप्रैल को पुरानी दशहरा ग्राउंड से सुबह सात बजे काला माता मंदिर पटियाला के दर्शनों हेतु श्रद्धालुओं के जत्थे को ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु जाना चाहते हैं, वह मंडल के साथ संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मां काली के इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी