श्री राम शरणम आश्रम में लगाया 25वां वैक्सीनेशन कैंप

। श्री राम आश्रम में मुख्य सेवादार प्रदीप बजाज की अध्यक्षता में रविवार को 25वां टीकाकरण कैंप लगाया गया और इसकी सिल्वर जुबली मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:44 PM (IST)
श्री राम शरणम आश्रम में लगाया 25वां वैक्सीनेशन कैंप
श्री राम शरणम आश्रम में लगाया 25वां वैक्सीनेशन कैंप

संवाद सहयोगी, मोगा

कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु सेहत विभाग की ओर से चलाई जा रही वैक्सीनेशन मुहिम के तहत श्री राम आश्रम में मुख्य सेवादार प्रदीप बजाज की अध्यक्षता में रविवार को 25वां टीकाकरण कैंप लगाया गया और इसकी सिल्वर जुबली मनाई गई।

इस दौरान आश्रम के समस्त सेवादारों को सम्मानित किया गया। कैंप का आरंभ पावन अमृतवाणी के साथ किया गया। कैंप में सेहत विभाग की टीम ने 425 लोगों को वैक्सीन लगाई। विशेष रूप में उपस्थित जिला टीकाकरण अधिकारी अशोक सिगला और सेहत विभाग की टीम को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। वही सिविल हॅस्पिटल की टीम जो कई दिनों से श्री राम शरणम आश्रम में ड्यूटी कर रही थी जिनमें डाक्टर तरुण गुप्ता सोढ़ी, राजकुमार इंदरजीत, अवतार सिंह, दलजीत सिंह, नवदीप को भी सम्मानित किया। डा. अशोक सिगला ने सिल्वर जुबली टीकाकरण समारोह के लिए श्री राम शरणम आश्रम के समूह सदस्यों को बधाई दी। सिगला ने कहा कि जगह जगह पर इस प्रकार कैंप लगाए जा रहे हैं लेकिन जिस प्रकार से अनुशासन के साथ एक सिस्टम में रहते हुए श्री राम शरणम आश्रम में काम सुचारू ढंग से चल रहे हैं इसके लिए आश्रम के सभी सेवादारों की सेवा सराहनीय है। उन्होंने कहा कि श्री राम शरणम आश्रम अपने अनुशासन के लिए मशहूर है ये देख करके मुझे बहुत प्रसन्नता हुई।

मुख्य सेवादार प्रदीप बजा ने कहा कि सेहत विभाग के सहयोग से अब तक लगाए गए कैंपों में 10000 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। आगे भी जो सेहत विभाग का आदेश होगा और हमारा सहयोग चाहेगा कैंप की कड़ी को जारी रखा जाएगा। श्री राम शरणम आश्रम की ओर से मुख्य सेवादार प्रदीप बजाज, सहयोग देने वालों विजय शर्मा, सुरेश अरोड़ा बॉबी नरूला, हरीश सिगला, राकेश राणा,सुनील अरोड़ा संजीव जिदल, सियाराम, मनीष मित्तल, पुरुषोत्तम लाल,राम प्रसाद गर्ग, देवेंद्र मलिक, विजय बांसल, शैंकी चावला मधु मित्तल, डिपल मित्तल, अलका गर्ग, अंजू जिदल, रजनी चावला ने श्री कृष्ण जी महाराज व मां रेखा जी महाराज का आभार व्यक्त किया जिनकी प्रेरणा से समाज सेवा का कार्य पूर्ण हो सका ।

मुख्य सेवादार प्रदीप बजाज का किया सम्मान

वैक्सीनेशन के सिल्वर जुबली समागम में समूह साधकों ने श्री राम शरणम आश्रम के मुख्य सेवादार प्रदीप बजाज को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदीप बजाज ने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर धार्मिक समारोहों का आयोजन किया जाता है। वही सेहत विभाग द्वारा लगाए जा रहे वैक्सीनेशन कैंप में सहयोग दिया जा रहा है। जिस कड़ी के तहत आश्रम में 25 वां वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। जिसको सिल्वर जुबली कैंप विशेष रुप से मना कर सहयोगी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बोबी नरूला, सियाराम, विनोद कुमार, कुलभूषण सूद, दविदर मलिक, संजीव कुमार, सतीश कुमार समेत अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी