जनरल कैटेगरी एकता संगठन ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र
। जनरल कैटेगरी एकता संगठन की ओर से पंजाब प्रधान संजीव बठला की अगुआई में 26 नवंबर से स्थानीय लघु सचिवालय के समक्ष भूख हड़ताल लगातार जारी है।
संवाद सहयोगी,मोगा
जनरल कैटेगरी एकता संगठन की ओर से पंजाब प्रधान संजीव बठला की अगुआई में 26 नवंबर से स्थानीय लघु सचिवालय के समक्ष भूख हड़ताल लगातार जारी है।
भूख हड़ताल के आज 12वें दिन एसडीएम सतनाम सिंह प्रदर्शनकारियों के बीच धरना स्थल पर पहुंचे जहां पर संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा गया। पंजाब प्रधान संजीव बठला ने बताया कि एसडीएम ने उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचा कर शीघ्र हल करवाने का भरोसा दिया है। जनरल कैटेगरी एकता संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर 10 दिन के भीतर उनकी मांगों को ना माना गया तो वह संघर्ष को तेज करते हुए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर पंजाब प्रधान संजीव बठला, चेयरमैन डा. महेंद्र सिंह, लीगल एडवाइजर एडवोकेट अशीष ग्रोवर, सलाहकार मालविदर सिंह ग्रेवाल, सचिव विनोद कुमार लवली, यूथ शहरी प्रधान हरफूल सहगल, जिला यूथ प्रधान गुरजीत गिल, दिलीप सिंह, हैप्पी, विकास शर्मा, विनोद शर्मा, सुरजीत सिंह, हंसराज बालकृष्ण शर्मा, बलजीत सिंह उपस्थित थे।