आक्सीजन संकट टला, जिले में 122 पाजिटिव

मोगा जिले में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग व निजी अस्पताल के चिकित्सकों के संयुक्त प्रयास के चलते आक्सीजन पर चल रहे कोरोना के लगभग 50 मरीजों की जिदगी बचा ली। कुछ सिलेंडर सिविल अस्पताल ने निजी स्तर पर सप्लाई किए तो मरीजों के जीवन को संकट में देखते हुए निजी अस्पताल प्रबंधकों ने कालाबाजारी में महंगे दामों पर आक्सीजन सिलेंडर लिए। माना जा रहा है कि शनिवार से आक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई सुचारू हो सकती है। इस बीच वीरवार देर रात को 5900 वैक्सीन की खेप पहुंच जाने के कारण शुक्रवार को वैक्सीनेशन भी ढर्रे पर लौट आया। इस बीच एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढोतरी देखी गई। शुक्रवार को 122 नए संक्रमित सामने आए हैं जबकि पुराने संक्रमितों में से शुक्रवार को एक भी नेगेटिव नहीं आया। यह जानकारी सिविल सर्जन डा. अमरप्रीत कौर ने दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 07:30 AM (IST)
आक्सीजन संकट टला, जिले में 122 पाजिटिव
आक्सीजन संकट टला, जिले में 122 पाजिटिव

संवाद सहयोगी, मोगा

जिले में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग व निजी अस्पताल के चिकित्सकों के संयुक्त प्रयास के चलते आक्सीजन पर चल रहे कोरोना के लगभग 50 मरीजों की जिदगी बचा ली। कुछ सिलेंडर सिविल अस्पताल ने निजी स्तर पर सप्लाई किए, तो मरीजों के जीवन को संकट में देखते हुए निजी अस्पताल प्रबंधकों ने कालाबाजारी में महंगे दामों पर आक्सीजन सिलेंडर लिए। माना जा रहा है कि शनिवार से आक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई सुचारू हो सकती है। इस बीच वीरवार देर रात को 5900 वैक्सीन की खेप पहुंच जाने के कारण शुक्रवार को वैक्सीनेशन भी ढर्रे पर लौट आया। इस बीच एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढोतरी देखी गई। शुक्रवार को 122 नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि पुराने संक्रमितों में से शुक्रवार को एक भी नेगेटिव नहीं आया। यह जानकारी सिविल सर्जन डा. अमरप्रीत कौर ने दी है।

उधर, अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या 4803 पहुंच गई है, जबकि शुक्रवार को कोई भी संक्रमित ठीक नहीं हुआ। वहीं जिले में अब एक्टिव केस 872 हैं। जिले में कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 115 हो गई है।

सेहत विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 1,10,548 कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 674 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं शुक्रवार को विभिन्न स्थानों से सेहत विभाग द्वारा 632 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए फरीदकोट की लैब में भेजे गए हैं।

-----------------

बिना मास्क घूमने वाले 16 लोगों के काटे चालान

संवाद सूत्र, मोगा

धर्मकोट के मोलड़ी गेट में पुलिस ने बिना मास्क पहने घूमने वाले 16 लोगों के चालान काटे हैं। एएसआइ धर्मपाल सिंह व गुरमेल सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन अभी भी कुछ लोग लापरवाही बरतते हुए बिना मास्क के घूम रहे हैं। इस कारण पुलिस को सख्ती करनी पड़ी है। उन्होंने बताया कि नौजवान लड़के-लड़कियां मोटरसाइकिल व स्कूटी पर दो से अधिक संख्या में बैठकर घूमते देखे जा सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी