यूथ अरोड़ा महासभा व अरोड़ा महासभा ने लगाया रक्तदान कैंप, 101 युवाओं ने किया रक्तदान

अरोड़ा महासभा के शहरी प्रधान दिनेश कटारिया एवं यूथ अरोड़ा महासभा के प्रधान कमल सचदेवा की अध्यक्षता में खून दान कैंप का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:30 PM (IST)
यूथ अरोड़ा महासभा व अरोड़ा महासभा ने लगाया रक्तदान कैंप, 101 युवाओं ने किया रक्तदान
यूथ अरोड़ा महासभा व अरोड़ा महासभा ने लगाया रक्तदान कैंप, 101 युवाओं ने किया रक्तदान

संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय दशहरा ग्राउंड रोड स्थित मित्तल ब्लड बैंक में अरोड़ा महासभा के शहरी प्रधान दिनेश कटारिया एवं यूथ अरोड़ा महासभा के प्रधान कमल सचदेवा की अध्यक्षता में खून दान कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अरोड़ा महासभा के कार्यकारिणी पंजाब प्रधान अश्विनी कुमार पिटू एवं यूथ अरोड़ा महासभा के पंजाब प्रभारी संजीव नरूला, डॉक्टर संजीव मित्तल, सभा के उप चेयरमैन राजीव गुलाटी, दीपक कुमार, लाटी धमीजा, रिशु अग्रवाल, भरत गुप्ता, कपिल भारती, कशिश धमीजा, प्रशांत कुमार, अमन गाबा, सोनू वाहिद, मोनू वाहिद, चीफ एडवाइजर प्रदीप नरूला ने किया।

कैंप में 101 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। कैंप के मुख्य मेहमान अरोड़ा महासभा के कार्यकारिणी पंजाब प्रधान अश्विनी कुमार पिटू एवं यूथ पंजाब प्रभारी संजीव नरूला ने मुख्य मेहमानों का स्वागत किया।

इस रक्तदान कैंप में विशेष तौर पर उपस्थित हुए वाहिद स्टिच आर्ट के एमडी सोनू वाहिद, मोनू वाहिद अपनी टीम के साथ रक्तदान किया। मुख्य मेहमानों ने रक्तदान करने वालों को मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रमुख समाज सेविका नरेंद्र कौर ने कहा कि नौजवानों को चाहिए कि वह नशे जैसी बीमारी से दूर रहकर समाज सेवा में भाग लें। समागम के समापन पर अरोड़ा महासभा के महासचिव राजेंद्र सचदेवा ने मुख्य मेहमानों एवं रक्तदानियों का धन्यवाद किया। मित्तल ब्लड बैंक के पिकी अरोड़ा व जगदीश कुमार ने अरोड़ा महासभा के सदस्यों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

chat bot
आपका साथी